फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vinay's father said, the wedding tent had not even been taken down yet

Karnal News: विनय के पिता बोले, अभी तो शादी का टेंट भी नहीं उखड़ा था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vinay's father said, the wedding tent had not even been taken down yet
- कहा, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई केंद्र सरकार का विषय, मुझे कुछ नहीं कहना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि अभी तो बेटे की शादी का टेंट भी पूरी तरह से नहीं उखड़ा था कि उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया। अब पूरा देश मेरे साथ है। भगवान ही हमें सहारा देगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना। ये मेरा काम नहीं है। मेरे देश की सरकार का काम है, सरकार खुद कहेगी।


उन्होंने कहा कि कायर आतंकियों ने बर्बरता से उनके बेटे की जान ली है। मेरी पुत्रवधू भी उस वक्त वहीं थी, अब ये बयान करने की बात नहीं है कि वह उस समय से अब तक कितने सदमे में है। पूरा परिवार अब कुछ कहने की हालत में नहीं है। घटना के बाद कश्मीर के हालात पर उन्होंने कहा कि वहां का प्रशासन और सरकार मदद कर रही थी। एंबुलेंस से जरूरतमंदों को अस्पताल भी ले गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कमान संभाली है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी विदेश से आ गए हैं। विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद भी बैठकें कर रहे हैं। मैं खुद सरकारी अधिकारी हूं बहुत मुश्किल होता है दूसरे देश में बैठक रद्द करके वापस आना। कई प्रोटोकॉल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed