फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Villagers have not found the cache put the jam, Karnal

कैश नहीं मिला तो ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 27 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 27 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers have not found the cache put the jam, Karnal
कैश नहीं मिला तो ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala
गांव मंजूरा में बैंक की ओर से कैश नहीं दिए जाने से गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे करनाल कैथल मार्ग जाम लगाकर बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही निसिंग थाना प्रभारी राजकुमार रंगा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर एक घंटे के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


करनाल कैथल रोड स्थित मंजूरा के पंजाब एंड सिंध बैंक में सोमवार को कैश नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने 11 बजे स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि वे बीते तीन माह से अपनी बुढ़ापा पेंशन के लिए बैंक के चक्कर काटे रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक बैंक से पेंशन नहीं मिली। बैंक कर्मी कभी कैश नहीं होने तो कभी कैश खत्म होने का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि नोटबंदी को फेल करने में बैंक के कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस बारे में थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर बैंक में पहुंची व वितरित की गई कुल राशि की जांच करवाने की मांग की। कुछ बुजुर्गों का कहना था कि पेंशन देते समय उनसे छह सौ रुपये लेकर दो हजार का नोट देते हैं। जिसके पास छह सौ रुपये नहीं उसे घंटों लाइन में लगने के बाद भी पेंशन नहीं मिल पाती। इस दौरान मंगतराम हथलाना, सोना देवी, सुलतान, मामराज, सरूपा, अंगूरी देवी, मखत्यारी देवी, सुमेर गुप्ता, फूलो देवी, दर्शनी हथलाना, श्याम सिंह, बिमला, संतोष, राजरानी, बालो, सुलतान, प्रवीन कुमार, शमशेर, कृष्ण, मुलताना, बलमत, रामसिंह, कुलदीप, संजीव, सुनील व राजेंद्र सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप हैं निराधार : मैनेजर
बैंक मैनेजर करतार सिंह दुग्गल का कहना है कि लोगों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। बैंक में सप्ताह में दो बार कैश आता है और सभी उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार पैसे वितरित किए जाते हैं। सोमवार को कैश करनाल से लेट मिलने कारण बैंक में मैं कैश लेकर लेट पहुंचा। बाद में उपभोक्ताओं को दस दस हजार तक की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed