फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Village Alavala case: Agreement reached in the Panchayat of both the parties

गांव अलावला मामला : दोनों पक्षों की पंचायत में हुआ समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Village Alavala case: Agreement reached in the Panchayat of both the parties
असंध। गांव अलावला में होली वाले दिन दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद हुआ विवाद रविवार को खत्म हो गया। दोनों पक्षों द्वारा पंचायत के माध्यम से इस झगड़े का निपटारा हो गया। असंध के सिटी पैलेस में हुई दोनों पक्षों की पंचायत की अध्यक्षता कर्नल देवेंद्र सिंह वीर चक्र ने की। जबकि असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी भी पंचायत में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुरजीत राणा के संचालन में पंचायत में दोनों पक्षों के करीब 500 से 600 व्यक्ति शामिल हुए। पंचायत ने दोनों पक्षों की ओर पांच-पांच व्यक्ति बतौर पंच चुने गए और उन्हें आपसी पंचायती फैसला करने की जिम्मेदारी दी गई। दोनों पक्षों के लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद पंचायती समझौता तय कर दिया। इसके बाद ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन सुरजीत राणा ने पंचायत द्वारा करवाया गया समझौता पढ़कर सुनाया। पंचायत में शामिल लोगों ने यह तय किया कि जो बोर्ड हटाने का मामला था, उस बोर्ड को 100 मीटर दूरी पर लगाया जाएगा। वहीं जो केस पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है, उसको कानूनी रूप से रद्द करवाने के लिए दोनों पक्ष एकसाथ सहयोग करके उसे रद्द करवाएंगे।
विज्ञापन

पंचों ने निर्णय लिया कि अगर किसी भी पक्ष के किसी युवक ने सोशल मीडिया या अन्य किसी भी प्रकार का गलत बयान दिया या कोई लिखकर वायरल किया तो उस पक्ष के लोग दूसरे पक्ष का साथ देकर दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। दोनों पक्षों समुदाय के लोगों ने भाईचारे से मिलजुल कर रहने का आश्वासन दिया। वहीं, विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि दोनों पक्षों ने समाज को प्यार से बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि नफरत से न समाज चलेगा न बनेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज और भाईचारा तोड़ने चाहते हैं वह समाज विरोधी हैं, राष्ट्र विरोधी हैं। कर्नल देवेंद्र सिंह वीर चक्त्रस् ने कहा कि विधायक शमशेर सिंह गोगी के प्रयास से यह समझौता हुआ है। विधायक का इस मामले में शुरू से ही रुख सकारात्मक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये रहे मौजूद
पंचायत में विधायक शमशेर सिंह गोगी, राजपुत सभा के प्रधान मास्टर रिछपाल राणा, कर्नल देवेंद्र सिंह वीरचक्त्रस्, अमृपाल गोंदर, इंद्रजीत सिंह जलमाना, कुलबीर सिंह जलमाना, हिम्मत सिंह जलमाना, गुरलाल सिंह जलमाना, यशवीर सिंह उपलाना, तेजपाल बीजना, नत्था सिंह अलावला, सुबेदार मेजर सत्यपाल सिंह अलावला, ओमबीर सिंह अलावला, आलम डेरा गुजराखिया, काका सिंह ठरी, सरदार मेजर सिंह, गुरंवत सिंह शेखुपुरा, ऋषिपाल दुपेड़ी, सुक्त्रस्मपाल जयसिंहपुर, गुरप्रीत थल, जितेंद्र चौपड़ा, रूपेंद्र नरूला सहित दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ये था मामला
- गांव अलावला में होली वाले दिन 18 मार्च की रात को अलावला गांव के सोनू, मोनू, दीपक का गांव के पास स्थित डेरा निवासी मनिंद्र सहित अन्य के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में झगड़ा ज्यादा बढ़ गया। इससे पुलिस की गाड़ी पर भी हमला हो गया। एक पुलिस कर्मचारी को भी चोट लगी। इसके बाद तनाव ज्यादा बढ़ गया। बाद में पुलिस से खफा होकर अलावला के ग्रामीणों ने गांव के अड्डे पर धरना दे दिया लेकिन कर्नल देवेंद्र सिंह, विधायक शमशेर सिंह गोगी, मास्टर रिच्छपाल राणा और सुरजीत राणा के प्रयास से धरने को समाप्त करवाकर दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed