{"_id":"6ace98bb1b134fd3a60c6aca","slug":"vending-zones-will-be-set-up-at-five-locations-karnal-news-c-18-knl1018-1012026-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच स्थानों पर बनेगा वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच स्थानों पर बनेगा वेंडिंग जोन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम ने बाजारों में जाम और अतिक्रमण की समस्या दूर करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें पांच स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
इन वेंडिंग जोन में 101 पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित जगह मिलेगी। सेक्टर-9 स्थित अटल पार्क के पास एक स्ट्रीट फूड हब भी विकसित होगा। यहां 43 फूड कार्ट लगाए जा सकेंगे। त्योहारी सीजन से पहले कर्ण गेट, गुड़ मंडी और कुंजपुरा रोड जैसे प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
मेरठ रोड स्थित वेस्ट कलेक्शन सेंटर के पास 32 पथ विक्रेताओं को जगह मिलेगी। देवी लाल पार्क के निकट हनुमान मंदिर के पास 19 और कर्ण कॉमर्शियल सेंटर में 18 पथ विक्रेताओं के लिए स्थान प्रस्तावित है। गुरु हरकिशन स्कूल की दीवार के साथ 16 और कर्ण कॉमर्शियल सेंटर में एससीओ-380 के पास भी 16 पथ विक्रेताओं को जगह मिलेगी। पुराने बस स्टैंड के पीछे एचएसवीपी की जमीन पर प्रस्तावित वेंडिंग जोन हटाने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
पार्किंग बनाने पर भी विचार
अटल पार्क के पास स्ट्रीट फूड हब के लिए पार्किंग व्यवस्था पर भी विचार होगा। निगमायुक्त ने यातायात बाधित न होने वाली योजना बनाने को कहा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर सभी स्ट्रीट वेंडरों का सर्वे कराया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर सर्वे की कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। सिंगल पिलर फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की व्यवहार्यता जांचने पर भी चर्चा हुई।
पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा
बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा भी हुई। एसएमआईडी संजय शर्मा के अनुसार, 10,322 पथ विक्रेताओं को 15 हजार रुपये का पहला ऋण मिला है। 3,454 को 25 हजार रुपये का दूसरा ऋण और 1,320 को 50 हजार रुपये का तीसरा ऋण उपलब्ध कराया गया। ऋण अदायगी से संबंधित 268 मामले विभिन्न बैंकों के स्तर पर लंबित हैं। निगमायुक्त ने इनके निपटान में तेजी लाने के निर्देश दिए।