फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Vehicles kept trampling the dead body on the highway, collected pieces in the morning

Karnal: हाईवे पर रातभर शव को रौंदते रहे वाहन, सुबह बटोरे टुकड़े, वाहन की टक्कर से मौत का अंदेशा

Wed, 31 May 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2023 02:06 AM IST
सार

सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से मौत का अंदेशा है। पंचकूला से डायल-112 को आई कॉल के बाद मंगलवार सुबह पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन
Vehicles kept trampling the dead body on the highway, collected pieces in the morning
हाईवे पर रातभर शव को रौंदते रहे वाहन, सुबह बटोरे टुकड़े

विस्तार

हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर तरावड़ी के पास सड़क हादसे में सोमवार की रात एक युवक की मौत हो गई और रात भर शव को वाहन रौंदते रहे। वाहनों के लगातार गुजरने से शव के अंग छिन्न-भिन्न हो गए। किसी भी वाहन चालक ने इतनी भी इंसानियत नहीं दिखाई कि शव देखकर पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस को सुबह इसकी सूचना मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


हादसे के सही वक्त का पता नहीं चल सका है। अनुमान के मुताबिक सोमवार की रात एक से दो बजे के बीच सड़क पार करते वक्त करीब 35 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया और उसके बाद रातभर सैकड़ों वाहन शव के ऊपर से एक के बाद एक गुजरते चले गए। जिस जगह पर हादसा हुआ था, वहां हाईवे पर काफी दूर तक मांस और खून फैला था। शव के अंग अलग-अलग हो चुके थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुबह पंचकूला से उनके पास कॉल आया कि सड़क हादसे में किसी की मौत हो गई है, जिसके बाद डायल-112 मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


टुकड़ों को पॉलिथीन में पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वाहनों के लगातार गुजरने से हाईवे पर दूर तक मांस फैला हुआ था। कई अंग वाहनों के दबाव से सड़क पर चिपक गए थे। शव की इतनी बुरी हालत हो गई थी कि उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल था। पुलिस ने कई जगहों से खुरचकर अंगों को निकाला। शव के टुकड़ों को बटोरा गया और पॉलिथीन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।


मुश्किल से पता चला युवक का है शव
शव की हालत इतनी बुरी थी कि पहले पुलिस के लिए यह पता लगाना ही मुश्किल हो गया कि शव किसी महिला का है या पुरुष का। काफी देर बाद पुलिस अंदाजा लगा सकी कि शव पुरुष का है। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है।


मृतक की उम्र करीब 35 साल है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। - संदीप कुमार, एसएचओ, तरावड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed