{"_id":"5e2f5f7e8ebc3e4b1f356a85","slug":"vehicles-collided-in-the-accident-in-karnal-karnal-news-knl201039176","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में टकराए दर्जनों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में टकराए दर्जनों वाहन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध का कहर देखने को मिला। घने कोहरे के कारण हाइवे पर दर्जनभर वाहन भिड़ गए। एक बस कंडक्टर व यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन को मामूली चोटें आई और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
रविवार सुबह दृश्यता कम होने की वजह से नेशनल हाइवे-44 पर दो अलग-अलग जगहों पर वाहन आपस में टकरा गये। पहला हादसा बसताड़ा टोल प्लाजा के पास हुआ। जहां दिल्ली की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की बस के आगे चल रहे एक ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण रोडवेज बस ट्राले से टकराई। बस के पीछे आ रहे करीब आधा दर्जन वाहन भी आपस में भिड़ गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बस के टकराने से सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में रोडवेज परिचालक कप्तान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गईं। परिचालक को नजदीकी अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया।
दूसरा, हादसा कल्याण कुटेल फार्म हाउस के नजदीक ओवरब्रिज पर हुआ। कुरुक्षेत्र डिपो की बस कुरुक्षेत्र से दिल्ली की तरफ जा रही थी। बस के आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाए और रोडवेज बस उस वाहन से जा टकराई। एक यात्री को मामूली चोटें आई। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि हाइवे पर धुंध के कारण दर्जनभर वाहन भिड़ गए हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी है।