{"_id":"5ba7a5d4f3b6a6451bc994b730bb72b6","slug":"vehicle-will-not-park-on-city-s-five-ways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की पांच सड़कों पर पार्क नहीं होंगे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की पांच सड़कों पर पार्क नहीं होंगे वाहन
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार फ्री डे को लेकर पुलिस ने शहरवासियों के लिए कुछ बदलाव किए हैं। जहां बाजारों में कार तो जा सकेंगी, लेकिन खड़ी नहीं हो सकेंगी। पुलिस ने बाजारों से नाका हटा लिया है, हालांकि नई व्यवस्था के तहत बाजारों व पांचों सड़कों पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके साथ ही, शहर की मुख्य पांच सड़कों पर वाहन पार्क नहीं कर पाएंगे। इसके लिए 16 टीमों का गठन किया गया है, जो हर मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाएंगी। अगर किसी ने बाजार और सड़कों पर पार्किंग की तो पुलिस चालान करेगी।
मंगलवार को शहर में कार फ्री डे रहा और कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं बनी। बाजारों में कारों के जाने को लेकर व्यापारियों में खुशी दिखाई दी। पुलिस ने बाजारों में जाने वाले सभी रास्तों से नाके हटा लिए, हालांकि पुलिस जरूर तैनात रही। मंगलवार को पूरे शहर में कार चली, लेकिन फ्री जोन में कार को रुकने नहीं दिया। बाजारों में वाहन चले, लेकिन उन्हें लगातार चलता किया गया। एसपी पंकज नैन ने बताया कि चार सप्ताह में ही मंगलवार को 25 प्रतिशत लोग कार चलाना छोड़ गए हैं। इससे अभियान को काफी समर्थन मिला है।
बाक्स
यहां नहीं खड़ा हो सकेंगे वाहन
शहर के अस्पताल रोड, लघु सचिवालय रोड, बाजार एरिया (दो किसान चौक से कमेटी चौक, सब्जी मंडी चौक), कुंजपुरा रोड, माल रोड कार फ्री जोन में हैं। इन स्थानों पर वाहन चालक गाड़ी निकाल सकते हैं, लेकिन सड़क पर पार्किंग नहीं कर सकते। इसके लिए वाहन चालक निर्धारित पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। यदि किसी ने नियमों की उल्लंघना की तो चालान किये जाएंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
पूरे सप्ताह चल सकती है यही योजना
एसपी पंकज नैन ने बताया कि कार चलती रहे और बीच रास्ते पार्किंग न करें, इस पर व्यपारियों ने सहमति जता दी है। मंगलवार को शहर में इन स्थानों पर जाम की स्थिति नहीं बनी। कार फ्री जोन में रेगुलर इस अभियान को चालू करने पर विचार चल रहा है। इसके परिणाम देखने पर रेगुलर भी यह अभियान चलाया जा सकता है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायाधीश व कुछ एडवोकेट भी कार फ्री डे में कार का उपयोग करने से परहेज कर रहे। डॉक्टर्स व शिक्षा संस्थानों से भी इस अभियान में साथ देने का सहयोग मांगा जाएगा। एसपी ने बताया कि इसके लिए व्यापारियों से बात हुई है, जल्द ही इस पर भी काम किया जाएगा।
बॉक्स
हर मंगलवार होते हैं 125 चालान
एसपी पंकज नैन ने बताया कि हर मंगलवार को कार फ्री डे मनाया जाता है। इस दिन कार फ्री जोन में पार्किंग करने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाता है। शहर में कार फ्री जोन में 13 टीमें लगाई हुई है। हर मंगलवार को करीब 125 चालान काट दिए जाते हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वह प्रशासन की मुहिम में सहयोग दें।
बॉक्स
नीली बत्ती लगी कार को उठाया पुलिस ने
कार फ्री डे में एक अधिकारी लघु सचिवालय में नीली बत्ती लगी कार लेकर पहुंच गया। उन्होंने जैसे ही ऑफिसर पार्किंग में कार खड़ी तभी पुलिस को इस बारे में सूचना मिली। उन्होंने सूचना मिलते ही तुरंत कार को क्रेन से उठाया और नीली बत्ती लगी कार का चालान किया। इसके अलावा खड़ी की गई कई कई कारें के चालान काटे गए।
वर्जन
पुलिस प्रशासन का मकसद चालान काटना और किसी को परेशान करना नहीं है। उनका मकसद लोगों को सहूलियत देेने से है। इसके लिए ही कार फ्री डे किया गया है। बाजारों समेत शहर की पांच सड़कों पर वाहन पार्किंग नहीं की जा सकती है। यदि कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार फ्री डे अभियान काफी हद तक सफल रहा है। करीब 25 प्रतिशत लोग मंगलवार को कार यूज नहीं करते, वहीं स्कूलों में भी बस की 35 प्रतिशत डिमांड बढ़ी है और स्टूडेंट्स द्वारा चलाई जा रही स्कूटी पर भी बैन लगा है।
पंकज नैन, एसपी, करनाल।