फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vedpal pro at not getting tickets Bifre

टिकट न मिलने से बिफरे वेदपाल समर्थक

Tue, 05 Aug 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 05 Aug 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी स्पीकर इनेलो नेता वेदपाल को टिकट नहीं दिए जाने के चलते
विज्ञापन
उनके समर्थकों ने इनेलो नेतृत्व के प्रति रोष जताया है। उनके निवास पर बैठक में उनके समर्थकों ने उन्हें पार्टी छोड़ने को कह दिया।

चौधरी वेदपाल कुछ महीने पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का पद व पार्टी छोड़कर अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हुए थे। राकांपा के पूर्व प्रदेश उपप्रधान डॉ घनश्यामदास बंसल व पूर्व प्रदेश महामंत्री राणा महिपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान 14 साल तक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे चौधरी वेदपाल व उनके साथ शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा व अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि इनेलो में जमीन से जुड़े नए अनुभवी और अच्छे लोगों की कद्र नहीं है और इनेलो नेतृत्व ने मान-सम्मान आदि देने का झूठा वादा किया था।

कार्यकर्ताओं ने इनेलो के प्रति नाराजगी दिखाई और असंतोष प्रकट किया और उन्होंने चौधरी वेदपाल पर दबाव दिया कि इनेलो में किसी को कोई मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है और न ही किसी मीटिंग आदि की सूचना दी जाती है। इसलिए ऐसी पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है। चौधरी वेदपाल ने कार्यकर्ताओं को शांत किया और कहा कि हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। चौधरी वेदपाल ने कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा और उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपील की है कि हमें पार्टी को सफल बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक बुलाकर इस बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed