{"_id":"c3103dee6a1c3118bc159adf82beb4d6","slug":"up-intercepted-trucks-loaded-with-rice-coming-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से आ रहे धान से भरे ट्रक को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से आ रहे धान से भरे ट्रक को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की धान पर रोक लगाने के बावजूद नई अनाज मंडी में यूपी के धान की आवक जारी है। पुलिस ने बुधवार को यूपी से आ रहे धान की बोरियों से भरे ट्रक को रघुबीर विहार कॉलोनी में काबू किया है। मंडी के एक व्यापारी ने धान के ट्रक को अपना होने का दावा जताया है। पुलिस व मार्केट कमेटी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार ने हरियाणा की मंडियों में यूपी से आने वाली धान पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि शहर के रघुबीर विहार कॉलोनी में धान की बोरियों से भरा ट्रक खड़ा है। पुलिस ने ट्रक को काबू करके मामले की जांच की। धान से भरा ट्रक यूपी से आया था।
विज्ञापन
रघुबीर कॉलोनी में ट्रक से धान की बोरियों को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर नई अनाज मंडी में लाने की तैयारी कर रहे थे। ट्रक में करीब 450 धान से भरी बोरियां थी। पुलिस ने मौके पर मार्केट कमेटी के सचिव उमेश डांगी को बुलवाया और ट्रक को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
मंडी के एक व्यापारी ने धान का ट्रक उनका होने का दावा जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रघुबीर विहार कॉलोनी में धान की बोरियों से भरा एक यूपी नंबर ट्रक खड़ा है। ट्रक से धान उतार कर ट्रैक्टर ट्राली में भरा जा रहा था। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की गई।