{"_id":"6266e538b9e9c665f636aed1","slug":"union-minister-ramdas-athawale-demands-president-rule-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त, राष्ट्रपति शासन लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त, राष्ट्रपति शासन लगे
Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
सार
अठावले ने कहा कि उद्धव सरकार ने भाजपाइयों पर हमला करा निंदनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसी के भी पूजा व आस्था स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रामदास अठावले
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने शांतिपूर्ण धरना दे रहे भाजपाइयों पर हमला करा निंदनीय कार्य किया है। महाराष्ट्र में सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह असफल रही है, इसलिए उसे बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के भी पूजा व आस्था स्थल को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले सोमवार को स्वच्छता मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाषचंद्र के बुलावे पर हरियाणा के करनाल पहुंचे थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया है। राज्यों ने भी इस दिशा में अच्छा काम किया है, जिनमें स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मे विकास की गति बढ़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार लोगों को सुरक्षा देने व शांति कायम रखने में असफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री आवास के सामने भाजपा के लोग शांतिपूर्ण धरना देने गए थे, उन पर हमला किया गया। बाद में पुलिस से अनुमति लेकर भाजपा नेता सुमैया जी मिलने गए तो उनके साथ भी ठीक व्यवहार नहीं किया गया, वहीं उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
उन्होंने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है, शीघ्र ही मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी के सवाल पर बोले कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखेंगे। समान नागरिक संहिता के सवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों के लिए कानून एक समान होना चाहिए। लोकसभा व राज्यसभा में यह बिल आएगा और पास भी होगा तथा इस पर कानून भी बनेगा। हमारी पार्टी इसका समर्थन करती है।