फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unfortunate to import wheat from abroad: value, Karnal

विदेशों से गेहूं आयात करना दुर्भाग्यपूर्ण : मान

Mon, 20 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 20 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate to import wheat from abroad: value, Karnal
विदेशों से गेहूं आयात करना दुर्भाग्यपूर्ण : मान - फोटो : Amar Ujala

केन्द्र सरकार द्वारा विदेशों से 50 लाख क्विंटल गेहूं आयात करने के निर्णय का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध किया है। इस विरोध को बुलंद करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन इसका देशभर में विरोध करेगी। यह निर्णय सरकार द्वारा किसानों को बर्बाद करने की साजिश का एक बड़ा हिस्सा है। ऐसे में जबकि देश में गेहूं की बंपर पैदावार होनी है। ऐसी स्थिति में किसानों को दबाने के लिए सरकार ने 50 लाख क्विंटल गेहूं आयात किया है। उन्होंने कहा कि इस विरोध को गांव-गांव स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां सरकार एक तरफ उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये की सब्सिडी दे रही है।

विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ देश के अन्न भंडारों को भरने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले किसानों का कर्ज मुक्त करने के लिए किसी तरह की बजट में प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों में डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक फसलों का समर्थन मूल्य तय करें। उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों को सरकारी नौकरी और बड़े शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देना चाहिए। अभी तक किसानों को गेहूं और बीज पर सब्सिडी नहीं दी गई है। उनके खातों में सब्सिडी जमा करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं को संभालने के लिए गांव-गांव में गोशाला और नंदी ग्राम बनाएं जाएं।
विज्ञापन


इससे किसानों की फसल बर्बाद होने से बचे। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को होने वाली दहाड़ किसान महापंचायत ने हजारों की तादात में लोग एकत्रित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। इस अवसर पर मेहताब कादियान, किसान नेता नेकी राम गढ़ीबीरबल, सतबीर मढ़ान, धर्मबीर सिंह, राजकुमार, श्याम सिंह मान समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed