फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unemployed youth will become skilled by taking free training from Skill Hub Center

स्किल हब केंद्र से निशुल्क प्रशिक्षण लेकर बेरोजगार युवा बनेंगे हुनरमंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Unemployed youth will become skilled by taking free training from Skill Hub Center
करनाल। किसी भी कारण से स्कूल छोड़ चुके बच्चे और बेरोजगार युवा अब हुनरमंद बनेंगे। इन्हें छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिले के केंद्रीय विद्यालय में स्किल हब केंद्र खोला जा रहा है। जिसे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) से मान्यता मिल चुकी है।
विज्ञापन

केंद्र की शुरुआत में केवल एक आईटी कोर्स शुरू किया जा रहा है। छह माह के डोमेस्टिक डाटा ऑपरेटर कोर्स का पहला बैच 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा। इस कोर्स के बाद युवा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए निजी व सरकारी क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस कोर्स को करने के इच्छुक छात्र एवं युवा विद्यालय में 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से देशभर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 300 विद्यालयों को स्किल-हब केंद्र बनाया है। इसमें जिले से एक मात्र केंद्रीय विद्यालय को शामिल किया गया है। योजना के तहत उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश विद्यालय छोड़ चुके हैं। साथ ही अभी जिनके पास किसी भी प्रकार का काम नहीं है। ऐसे विद्यार्थी इस स्किल-हब में कौशल प्राप्त कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

40 लाभार्थियों का बनेगा बैच, 75 प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य
कोर्स में 15 से 40 लाभार्थियों का एक बैच बनाया जाएगा। इस कोर्स के लिए लाभार्थी की उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके लिए लाभार्थी को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी और रोजाना स्कूल खत्म होने के बाद शाम के समय में कक्षाएं लगेंगी। कोर्स के लिए लाभार्थियों को आधार युक्त बायोमैट्रिक हाजिरी देनी होगी और कम से कम 75 फीसदी हाजिरी होना अनिवार्य शर्त है। साथ ही कोर्स के बाद परीक्षा के बाद मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
एक जनवरी 2022 से केंद्र शुरू होगा। दाखिले के लिए युवा एवं विद्यार्थी 22 से 27 दिसंबर तक स्कूल आकर आवेदन कर सकते हैं। बेरोजगारी कम करने और युवाओं के कौशल विकास के लिए यह सरकार की पहल है। - राजकुमार, प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed