{"_id":"592f02104f1c1bea53bdcd25","slug":"uncontrolled-canter-on-gt-road-broke-the-power-block-half-the-city-s-light-gul-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर अनियंत्रित कैंटर ने बिजली का खंभा तोड़ा, आधे शहर की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर अनियंत्रित कैंटर ने बिजली का खंभा तोड़ा, आधे शहर की बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 31 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
karnal
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित नमस्ते चौक के पास बुधवार दोपहर हुए एक भयानक हादसे में एक अनियंत्रित कैंटर ने बिजली के चार खंभे तोड़ दिये, इससे अचानक आधे शहर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए, साथ ही लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। उधर, हादसे का कारण जीटी रोड पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से गाड़ियों को हटाया। साथ ही बिजली निगम के एसई व एक्सईएन भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। बिजली निगम के दर्जनभर से ज्यादा कर्मचारी मरम्मत के कार्य में जुटे हैं। उम्मीद की जा रही है कि देर रात तक वाईआईपी इलाके की बिजली सप्लाई शुरू हो सकेगी। वहीं, हादसे के कारण एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
बुधवार दोपहर को नमस्ते चौक के पास एनएच वन पर अंबाला की तरफ से दिल्ली जा रहा कैंटर ने अनियंत्रित होकर साथ में चल रहे एक दूसरे कैंटर को साइड मार दी। इससे दूसरा कैंटर भी अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर खड़ी एक कार पर जा गिरा। वहीं पहला कैंटर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड जा पहुंचा, दूसरे साइड से आ रहे वाहनों को बचाने के चक्कर में कैंटर चालक ने वाहन को फिर से डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिससे कैंटर डिवाइडर पर लगे 33 केवी देवीलाल चौक सब स्टेशन की मेन लाइन से टकराकर रूक गए। इस हादसे में कैंटर परिचालक गगन शर्मा, कार चालक अजय कुमार वासी दिल्ली और दूसरा कैंटर चालक अमर सिंह घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। जहां से अजय और अमर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि कैंटर परिचालक को चोट ज्यादा होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दो किलोमीटर तक लगा जाम
इस हादसे के बाद अंबाला-दिल्ली रूट पूरी तरह बंद हो गया। इसके कारण हाइवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस और बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली के तारों को हाइवे से हटवाया और करीब एक घंटे बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। इससे पहले वाहनों को डाइवर्ट किया गया, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि, इस दौरान यातायात जबरदस्त तरीके से बाधित रहा और लोग जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस वाहनों को निकालने के लिए मशक्कत करती रही।
विज्ञापन
कैंटर चालक ने खोया नियंत्रण तो हुआ हादसा
पंजाब के समाना से दिल्ली की ओर जा रहा कैंटर जैसे ही जीटी रोड स्थित सेक्टर पांच कट के पास पहुंचा, ड्राइवर ने कैंटर से अपना नियंत्रण खो दिया। लहराता हुआ ट्रक नई अनाज मंडी में फीड लेकर जा रहे एक दूसरे कैंटर को साइड मार दी। साइड लगने ही दूसरा कैंटर जीटी रोड पर खड़ी एक कार पर पलट गया। उस समय कार मालिक कार के अंदर ही बैठा था, लेकिन उसको सिर्फ हल्की चोटे ही आई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पार कर दिल्ली से आने वाली साइड चला गया, बाद में सामने से आने वाले वाहनों को बचाने के लिए कैंटर चालक दोबारा डिवाइडर के ऊपर से कैंटर को वापस अपनी साइड लाने की कोशिश की, लेकिन डिवाइडर पर लगे 33 केवी लाइन के खंभे से टकराकर कैंटर वहीं रूक गया। इस टक्कर से पोल के साथ पास में लगे तीन और खंभे भी टूट कर गिर गए। इससे 33 केवी लाइन के तार टूटकर जीटी रोड पर गिर गई।
जान बची तो भगवान का शुक्रिया किया
दिल्ली निवासी अजय इस हादसे में बाल-बाल बचा, जिसके कारण वह भगवान का शुक्रिया अदा कर रहा। अजय ने बताया कि दो दिन पहले उनका परिवार शादी में गया हुआ था। रास्ते में उनकी गाड़ी खराब होने के कारण कार को कुरूक्षेत्र में खड़ी कर दिया था। बुधवार को वह वहां से अपनी खराब गाड़ी को टोचन करके ला रहा था। जब वह सेक्टर पांच के कट के पास पहुंचा तो अचानक टोचन टूट गया। दोबारा टोचन करने के लिए उसने अपनी गाड़ी को जीटी रोड के किनारे लगाया हुआ था। इसी दौरान अनियंत्रित कैंटर की टक्कर लगने से दूसरा कैंटर उसकी गाड़ी पर गिर गया। इससे उसकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हादसे में बच जाने के बाद अजय ने भगवान को शुक्रिया किया।
पेड़ ने बचाई कई लोगों की जान
टक्कर लगने से जब खंभा टूटा तो दूसरी तरफ लगे तीन और खंभे भी तार के खींचने से टेट गए। ये खंभे पास में बने एक दुकान पर गिर रहे थे, लेकिन बीच में एक पेड़ आ जाने के कारण खंभे वहीं अटक गए। अगर पेड़ न होता तो वहां स्थित दुकान पर चारों खंभे गिरने से दुकान गिर सकती थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दुकान में आठ लोग मौजूद थे। एक पेड़ के कारण आठ लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद दुकान को खाली कराकर बंद कर दिया गया।
हादसे ने बढ़ाया शहरवासियों का दर्द, देर रात तक नहीं आई बिजली
इस हादसे से सबसे बड़ा नुकसान बिजली निगम और शहरवासियों को हुआ है। हादसे के कारण जहां बिजली निगम को लाखों का नुकसान हुआ, वहीं 33 केवी देवीलाल चौक सब स्टेशन पूरी तरह से ठप्प पड़ गया। जिससे इस सब स्टेशन से जुड़े आधे शहर में देर रात तक बिजली सप्लाई बंद रही। सिटी एक्सईएन एसके मक्कड़ ने बताया कि देवीलाल चौक सब स्टेशन से 11 केवी सेक्टर 4, 5, 7, मीरा घाटी, सेक्टर 14, कर्णगेट, मेरठ रोड, मीरा घाटी, दूरदर्शन, डिस्पोजल एरिया फीडर जुड़ें हुए हैं। इन फीडरों पर बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित है। मेंटिनेंस कार्य किया जा रहा है, उम्मीद है कि रात तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगा। इस सब स्टेशन के अंर्तगत इंडस्ट्रीयल एरिया भी आता, जहां पर शहर की सभी प्रमुख फैक्ट्रियां है। लाइट न आने के कारण इन फैक्ट्रियों में दिनभर जनरेटन के माध्यम से उत्पादन कार्य होता रहा। जिससे फैक्ट्री संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ा।