फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unbalanced monsoon season; drought-like conditions in eight districts.

Karnal News: मानसून सत्र असंतुलित, आठ जिलों में सूखे जैसे हालात

Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 21 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced monsoon season; drought-like conditions in eight districts.
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इस बार का दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा में असंतुलित रहा। वर्तमान मानसून सत्र (1 जून से 20 अगस्त) के दौरान हरियाणा के 23 जिलों में से आठ में सूखे जैसे हालात हैं। राज्य में कुल संचयी वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में औसतन 254.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 307.6 मिमी रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मानसूनी बारिश कुछ जिलों में अच्छी तो कुछ में कम हुई है। इस बार पहले की तुलना में हरियाणा में मानसून कमजोर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून सितंबर के आखिर तक चलेगा।इस मानसूनी सीजन में बारिश के आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि राज्य के 8 जिलों में सूखाग्रस्त हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह बारिश के हालात : बीते सप्ताह (14 से 20 अगस्त) की बात करें तो स्थिति और भी चिंताजनक रही, जहां सामान्य 34.1 मिमी की जगह केवल 20.3 मिमी बारिश हुई, जो कि 40 प्रतिशत की भारी साप्ताहिक गिरावट को दिखाती है। इस दौरान पलवल 99% कम, रेवाड़ी में 97% कम, जींद में 95% कम, महेंद्रगढ़ 92% और सिरसा में 90% कमी के साथ मानसून लगभग सूखा ही बीता। हालांकि, चंडीगढ़ 108%, कुरुक्षेत्र में 177%, पंचकूला में 69% और पानीपत में 66% में बीते सप्ताह मानसूनी बौछारों के कारण अत्यधिक बारिश दर्ज की गई।


उत्तरी और मध्य हरियाणा के कृषि प्रधान जिलों में 50% तक बारिश की कमी, फसलों पर संकट

उत्तरी व मध्य हरियाणा के कृषि प्रधान जिलों में 50% तक बारिश की कमी के कारण धान और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई का संकट गहरा गया है, जिससे किसानों पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। दूसरी ओर, भिवानी में सामान्य से 22% अधिक (260.2 मिमी), कुरुक्षेत्र में 19% अधिक (342.1 मिमी) और पलवल में 17% अधिक (330.8 मिमी) वर्षा दर्ज हुई है। वहीं, यमुनानगर (564.1 मिमी), गुरुग्राम (341.7 मिमी), फरीदाबाद (365.5 मिमी) और नूंह (329.9 मिमी) में वर्षा की स्थिति सामान्य के करीब बनी हुई है।

जिला... कितनी बारिश कम हुई

जींद - 52%

अंबाला -51%

कैथल - 49%

सिरसा - 47%

पंचकूला -44%

रोहतक - 36%

करनाल - 33%

सोनीपत - 27%

जींद में सामान्य 276.4 मिमी के मुकाबले महज 133.9 मिमी और अंबाला में सामान्य 606.1 मिमी के मुकाबले मात्र 298.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed