{"_id":"602055f98ebc3e4a17166472","slug":"two-suspand-in-karnal-karnal-news-knl601996161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबारःअब नहीं टूटेंगे गरीबों के आशियाने, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबारःअब नहीं टूटेंगे गरीबों के आशियाने, दो निलंबित
विज्ञापन
लोक निर्माण भवन परिसर में लगे जनता दरबार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कभी नरम तो कभी गरम दिखे। जब अवैध कालोनियों में तोड़े जा रहे भवन पीड़ितों ने अपनी व्यथा सुनाई तो मुख्यमंत्री ने उपायुक्त व निगमायुक्त की ओर देखते हुए कहा कि महीनेभर पुराने भवनों को नहीं तोड़ा जाएगा। वहीं, जब कुरुक्षेत्र जिले के समालखी गांव के मोहित ने जलशक्ति अभियान 2019 में कराए गए कार्यों के बिलों का भुगतान नहीं करने की शिकायत रखी तो सीएम ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की हेड ड्राफ्टमैन सरिता व लिपिक मनोज कुमार को तत्काल निलंबित कर जांच के आदेश दिए। अफसरों से कहा कि वह जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर रहें और त्वरित निस्तारण करें। सीएम ने 70 लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया।
उपायुक्त, निगमायुक्त, एसपी सहित कई बड़े अफसरों, सीएम प्रतिनिधि संजय बठला, महापौर रेणू बाला गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा की मौजूदगी में रविवार को सुबह जनता दरबार शुरू हुआ तो सूचीबद्ध लोगों को बुलाकर उनकी फरियाद सुनी गई। कृष्ण बुंबक की अगुवाई में मिले लोगों ने कहा कि साहब निगम व डीटीपी की जेसीबी को रोकिये, हम गरीब हैं, बड़ी मेहनत से घर बना पाते हैं, जिन्हें तोड़ा जा रहा है। मेरे पास रजिस्ट्री भी है। उनके दर्द को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल एलान किया कि पुराने मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन आगे से कोई अवैध कालोनी में निर्माण न करे। कालोनाइजर डेवलमेंट चार्ज भरें, जो कालोनी नियम पूरे करती है, उस कालोनी को वैध करने पर विचार किया जाएगा। वार्ड पांच की पार्षद मेघा भंडारी, ओम प्रकाश अरोड़ा, राईस मिल एसोसिएशन के विनोद गोयल ने सेक्टर-5 में स्कूल खोलने, मेरठ रोड पर कट पर पुलिया निर्माण कराने, डिस्पेंसरी बनाने, अनाज मंडी की सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग रखी। सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी के साथ पहुंची रामनगर की चमेली, मुकेश व बलबीर ने रहने के लिए मकान मरम्मत के लिए सहायता मांगी तो उन्हें भी 50-50 हजार की मदद के निर्देश दिए। कैंसर पीड़ित को भी आर्थिक सहायता दी। नरसी विलेज सोसायटी में विकास कार्य कराने का मामला भाजपा नेता ईलम सिंह ने फिर उठाया। निगदू में पुस्तकालय खुलवाने का आवेदन दिया। सुभाष चुचरा ने निगदूवासियों ने गांव में पीएचसी बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
छह गांवों में विकास कार्य कराने को दिए दो करोड़ रुपये
-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता दरबार में गांव डबरी, जरीफाबाद, पुंडरक, काछवा, कलामपुरा, रतनगढ़ के सरपंच पहुंचे। उन्होंने विकास कार्य कराने का अनुरोध किया तो इन 6 गांवों में विकास कार्य कराने के लिए 2 करोड़ रुपये देने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि गांवों को चमकाकर दिखाओ, धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने बदला नागरिक अस्पताल की ओपीडी का समय
बसंत विहार के राज सिंह गोदारा जनता दरबार में मिले, बताया कि जब तक लोग गांव से आते हैं, जांच कराते हैं और जब तक रिपोर्ट आती है तब तक ओपीडी बंद हो जाती है, इसलिए उपचार दूसरे दिन मिल पाता है। सीएम ने तत्काल सीएमओ को बुलाया। ओपीडी का समय पूछा और आदेश दिया कि अस्पताल लोगों की सुविधा के लिए हैं, इसलिए ओपीडी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया जाए। बसंत विहार कालोनी में ओपन जिम की मांग पर उपायुक्त को स्मार्ट सिटी से पूरा करने के निर्देश दिए।