{"_id":"62b8c3e7d7ac31414847d862","slug":"two-people-dead-in-a-road-accident-karnal-news-knl112766985","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव चितौड़ा निवासी प्रमोद ने बताया कि वह ड्राइवर है और सत्यवीर का टेंपो चलाता है। 25 जून को वह और सत्यवीर मुजफ्फरनगर से डेराबस्सी, पंजाब के लिए चले थे। 26 जून को वे करनाल से कुरुक्षेत्र रोड पर रियासत के पास पहुंचे तो सड़क किनारे टेंपो को खड़ा कर उसका शीशा साफ करने लगे। सत्यवीर शीशा साफ कर रहा था तो वह लघुशंका के लिए चला गया। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी आई और उसने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे उसके मालिक सत्यवीर की मौत हो गई।
दूसरे हादसे में घोघड़ीपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह बैंक में नौकरी करता है। उसके पिता सत्यनारायण शर्मा अपनी आटा चक्की पर रोज काम के लिए जाते थे। 24 जून को शाम के समय उसके पिता हर रोज की तरह आटा चक्की से वापस स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक राहगीर ने उन्हें इसकी सूचना दी तो वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गया जहां उसके पिता ने दम तोड़ दिया।