{"_id":"607751ca8ebc3ee65332ac37","slug":"two-old-man-died-from-corona-359-new-effected-karnal-news-knl672514164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड तोड़ 359 कोरोना संक्रमित, दो बुजुर्गों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड तोड़ 359 कोरोना संक्रमित, दो बुजुर्गों की गई जान
विज्ञापन
कोरोना को लेकर जिले में दिन प्रतिदिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार को भी रिकॉर्ड तोड़ 359 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, वहीं दो लोगों की जान चली गई है। जिसमें सेक्टर-7 निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग और 77 वर्षीय मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर-7 निवासी बुजुर्ग को तीन दिन से खांसी, सांस में तकलीफ के साथ एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने 13 अप्रैल को दम तोड़ दिया था। इसी तरह मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग को 12 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में सीने में दर्द, सांस फूलने की शिकायत के साथ दाखिल कराया गया था। 14 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मौत होने का आंकड़ा 187 तक पहुंच गया है। राहत की बात है कि बुधवार को 107 मरीज ठीक भी हुए हैं।
................
बिना मास्क के घूम रहे लोग, कैसे सुधरेंगे हालात
सरकार ने नाइट कर्फ्यू तो लगा दिया है लेकिन पूरा दिन बाजार, गलियां व सड़कों पर अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी कहीं पालन नहीं हो रहा है। चाहे व सरकारी दफ्तर हो या प्राइवेट ऑफिस। यही कारण है कि जिले में हर रोज कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
....................
एक नजर इधर
कुल सैंपल लिए - 287851
निगेटिव - 267587
पॉजिटिव - 18061
मौत - 187
एक्टिव - 2502
ठीक हुए - 15372
.........................
145 जगहों पर 9233 लोगों ने लगवाया टीका
कोरोना टीकाकरण उत्सव को लेकर जिले में 145 जगहों पर बुधवार को टीकाकरण किया गया। इस दौरान जिले में 9233 लोगों ने टीका लगवाया।
::::::::::::::::::::::
चार दिनों में 3060 ने लगवाया टीका
तरावड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में चल रहे टीकाकरण अभियान में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 3060 लोगों को टीका लगाया गया। यह जानकारी डॉक्टर कृष्णकांत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी ने दी।
................
संत निरंकारी सत्संग भवन में हुआ टीकाकरण
बुधवार को संत निरंकारी मिशन द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन पर किया गया। इस शिविर में 45 वर्ष की आयु से ऊपर मिशन के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। दूसरी ओर इंद्री केसत्संग भवन पर विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें मिशन के स्वयंसेवकों द्वारा 101 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने बताया कि मिशन की ओर से सीएम सहायता कोष में 51 लाख रुपये भी भेंट किए गए हैं।