फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two murder accused arrest

भाई के साथ चल रहा था पुराना झगड़ा, हत्या के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
two murder accused arrest
होली के दिन कलंदरी गेट स्थित एक घर में घुसकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर एक भाई की हत्या करने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। अभी इस मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। सिटी थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि 29 मार्च को होली के दिन कलंदरी गेट निवासी गोविंद ने शिकायत दी थी कि शाम करीब 7.30 बजे वह पुरानी सब्जी मंडी से अपने घर कलंदरी गेट जा रहा था। जब घर के गेट के पास पहुंचा तो पीछे से 4 युवक बाइक पर आए। आरोपी सोनू, गोपाल और अन्य ने मिलकर उस पर डंडे और बिंडे से हमला कर दिया और फरार हो गए। इस बीच उसका भाई सरोज शोर सुनकर गली में आया तो उसने उसे सारी बात बताई। कुछ देर बाद चारों आरोपी वापस आकर उनके घर में घुस गए और फिर मारपीट शुरू कर दी। सरोज के सिर में गंडासी व बिंडे से हमला कर भाग गए। परिजनाें ने दोनों भाइयों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान सरोज ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। एक अप्रैल की शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद विहार निवासी गोपाल और कलंदरी गेट निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि गोपाल का मृतक के भाई गोविंद के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। दशहरे पर भी इनका झगड़ा हुआ था। इस कारण उन्होंने गोविंद के साथ मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने तीन और के नाम का खुलासा किया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए डंडे व बाइक बरामद की जाएगी। बता दें कि 31 मार्च को परिजनों ने मृतक सरोज का शव कलंदरी गेट चौक पर रखकर जाम लगाया था और प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed