{"_id":"62c747389a975876505b1ece","slug":"two-miscreants-caught-stealing-a-car-from-mohali-karnal-news-knl1139351134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली से गाड़ी चोरी कर भागे दो बदमाश दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली से गाड़ी चोरी कर भागे दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोहाली से गाड़ी चोरी कर भागे दो बदमाशों को करनाल पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार सुबह बड़ागांव के समीप धर दबोचा। दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे के रहने वाले हैं। बदमाशों से एक पिस्टल, दो देसी तमंचे व छह कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को कुंजपुरा थाने लाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्री हिमाद्री कौशिक ने पकड़े गए बदमाशों को अदालत में पेश किया गया है। न्यायालय ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को दिया है।
मोहाली पंजाब निवासी सरदार कुलदीप सिंह का ट्रांसपोर्टेशन का कारोबार है। इस कारोबार में उसने कई गाड़ियां लगाई हैं। बुधवार शाम कामकाज निपटाने के बाद कुलजीत सिंह कार्यालय में ताला लगा कर घर चला गया था। उसकी बोलेरो पिकअप गाड़ी कार्यालय के बाहर खड़ी थी। वीरवार सुबह करीब 5 बजे जब वह कार्यालय पर पहुंचा तो गाड़ी गायब थी। गाड़ी में जीपीएस लगा था। उसने पहले तो कंपनी में फोन कर जानकारी ली। उसके बाद गाड़ी की लोकेशन चेक करवाई तो करनाल क्षेत्र में गाड़ी होने का पता चला। जिस पर उसने तुरंत पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम में सूचना दी। करनाल पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही इआरवी 414 एवं कुंजपुरा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
इसी बीच करनाल पहुंचे बदमाशों ने उत्तरप्रदेश जाने के लिए करनाल-यमुनानगर मुख्य सड़क पर गाड़ी मोड़ ली। हरियाणा-यूपी बॉर्डर से करीब तीन किलोमीटर पहले बड़ा गांव के निकट पुलिस टीम ने बोलेरो पिकप गाड़ी नंबर पीबी 65वी/ 2803 को घेर लिया। पुलिस ने गाड़ी चला रहे युवक से उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम जुबेर तताहेडी गंगोह जबकि परिचालक वाली सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम सचिन वासी छाटमपुर तहसील नकुड जिला सहारनपुर बताया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पकड़े गए बदमाशों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक पिस्टल एवं पांच कारतूस तथा 315 बोर के दो देसी तमंचे व एक कारतूस बरामद हुए। पुलिस की टीम चोरीशुदा गाड़ी एवं दोनों बदमाशों को लेकर कुंजपुरा थाने पहुंची। इंद्री एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि दबोचे गए बदमाशों को गिरफ्तार करने उपरांत अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।