फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two killed themselves by hanging

अलग-अलग घटनाओं में दो ने फांसी लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
two killed themselves by hanging
अलग-अलग घटनाओं में दो ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-4 स्थित एक मकान में 20 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा निवासी अजीत अपने भाई भाभी के साथ सेक्टर-4 में रहता था। वह कपड़े की दुकान पर काम करता था। लॉक डाउन के चलते दुकानें बंद हैं, इस कारण पिछले कई दिनों से वह सब्जी बेचने का कार्य कर रहा था। परिजनों का कहना है कि इस दौरान वह शराब भी पीने लगा था, उसका बड़ा भाई दीपक उत्तर प्रदेश में गांव में गया हुआ था। रात को अजीत शराब पीकर घर आया और अपने कमरे में चला गया। सुबह उसकी भाभी ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो अजीत फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने आस-पड़ोस वह अपने परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी चंद्र ने बताया कि अजीत नाम के 20 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। इस मामले की जांच की जा रही है शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खेत में फंदा लगाकर दी जान
निसिंग। गोंदर के डेरा पंजगराहिया के एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। किसान को बच्चों की शादी करने के कर्ज से परेशान बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर निसिंग पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि किसान साहब सिंह 60 गोंदर के डेरा पंजगराहिया का रहने वाला है। निसिंग से गुल्लपुर रोड होकर गोंदर जाने वाली सड़क पर शनिवार अल सुबह किसान ने खुद पर चढ़े कर्ज से परेशान होकर खेत में नीम के पेड़ पर फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खेत में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंच पुलिस ने कार्यवाही की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मृतक कर्ज में डूबा हुआ था। जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed