{"_id":"6164a7ef8ebc3ee1d2367b9a","slug":"two-killed-four-injured-when-tractor-trolley-collides-with-mini-bus-filled-with-sand-karnal-news-knl862128125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली की मिनी बस से टक्कर, दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली की मिनी बस से टक्कर, दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री (करनाल)। गढ़ी बीरबल रोड पर राजेपुर के पास सोमवार सुबह एक मिनी बस और रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें असंध निवासी अनिल (32) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रशांत (30) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चंद्राव स्थित आरएसएल डिस्टलरी की एक मिनी बस रोजाना कर्मचारियों को करनाल से लेकर आती है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जैसे ही डिस्टलरी की बस गांव राजेपुर के पास पहुंची सामने से आ रही रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। जिसमे कंपनी के प्लांट ऑपरेटर अनिल व प्रशांत की मौत हो गई। घायल बस ड्राइवर देव और कर्मचारी कुलदीप की हालत गंभीर बनी है जबकि दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
112 डायल कर पुलिस को दी सूचना
कंपनी कर्मचारी के अनुसार मिनी बस में ड्राइवर सहित आठ कर्मचारी थे। जैसे ही वे राजेपुर के करीब पहुंचे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारियों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की सड़क चौड़ी करने की मांग
ग्रामीण रमेश, भीम सिंह, प्रेम कुमार और राजेश ने कहा कि गढ़ी बीरबल रोड काफी संकरी है। इस रोड के दोनों ओर काफी झाड़ियां भी हैं। इस कारण अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की।
थाना प्रबंधक सचिन का कहना है कि मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। मामले की जांच जारी है।
- सचिन, प्रबंधक थाना इंद्री