फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two died in a raod accident

सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
two died in a raod accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कौल निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह अपने मामा सहपाल के पास बीबीपुर जटान में रहता है। बुधवार को वह अपने मामा के बेटे विशाल के साथ बाइक पर मौसी के बेटे अमन निवासी सुलतानपुर को कुछ सामान देने के लिए जा रहे थे। वह बुलेट बाइक खुद चला रहा था। दूसरी बाइक को उसके मामा का बेटा विशाल चला रहा था। जब विशाल गांव शामगढ़ जाने वाली सड़क पर थोड़ा आगे निकला तो पीछे से कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

गांव भादसो निवासी जसविंद्र शर्मा ने बताया कि वह शुगर मिल फफड़ाना असंध में काम करता है। वह तीन दिन से भादसों गांव आया था। 28 नवंबर को उसके भाई राजेश शर्मा की बेटी की शादी थी। उसका भाई राजेश शर्मा बुधवार दोपहर बाइक लेकर इंद्री की ओर गया था। इंद्री से गांव वापस आते समय उसकी बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई बिजली के खंभे से टकरा गया। राहगीरों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed