फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two Died from corona in karnal

लंबे अंतराल के बाद कोरोना से दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Two Died from corona in karnal
कोरोना वायरस एक फिर जिले में पांव पसारने लगा है। यही कारण है कि 34 दिन बाद फिर से कोरोना वायरस के कारण दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हो गई है। इससे पहले 24 जनवरी को कोरोना वायरस के कारण व्यक्ति की मौत हुई थी। यदि आंकड़ों की बात करें तो जिले में अभी तक कोरोना से 155 व्यक्तियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

शहर के संस्थानों और बाजारों में अब कोरोना को लेकर बेपरवाही आम हो चुकी है। अधिकांश लोगों ने मास्क को किनारे कर दिया है, जिसका खामियाजा अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। कर्णनगरी में दो लोगों की मौत के साथ एक बार फिर खतरे की घंटी बज चुकी है। यही नहीं दिसंबर के बाद पहली बार शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 35 केस सामने आए हैं। वहीं दो बुजुर्गों को जान गंवानी पड़ी है। इसमें 90 वर्षीय निसिंग निवासी एक व्यक्ति शामिल है, जिसे 26 फरवरी की रात को पेट दर्द, उल्टी, रात के खाने के बाद सांस फूलना व खांसी की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके अलावा एक अन्य मामले में 60 वर्षीय व्यक्ति को 22 फरवरी को बुखार की शिकायत थी। साथ ही सांस फूल रही थी। उन्हें निगदू के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोच को खिलाड़ियों संग जाना था राष्ट्रीय प्रतियोगिता में, रिपोर्ट आई पाजिटिव
-कोरोना संक्रमितों में साइक्लिंग कोच, वकील, विद्यार्थी, किसान और बैंक कर्मी आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि साइक्लिंग कोच को अपने खिलाड़ियों को लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाना था। इस कारण उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब दूसरा कोच उन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेकर जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 218453 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 206100 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 11461 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 155 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 194 एक्टिव हैं तथा 11112 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा का कहना है कि स्कूल खुलने के कारण भी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीका- सीएमओ
करनाल। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के तीसरे चरण को लेकर सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय में एक मीटिंग ली गई, जिसमें सभी पीएचसी व सीएचसी के डॉक्टरों सहित प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल थे।
इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा एमडी एनएचएम द्वारा सभी अस्पताल को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए और बताया गया कि एक मार्च से शुरू होने वाले अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही 45 वर्ष से 59 वर्ष वाले व्यक्ति जो सरकार द्वारा इस कार्य के लिए सूची में हैं, उन्हें भी टीकाकरण किया जाएगा। आयु की पात्रता के लिए तारीख 1 जनवरी 2022 को निर्धारित किया गया है।
टीकाकरण स्थल पर जाकर करा सकते हैं पंजीकरण
सीएमओ डॉ. योगेश ने बताया कि टीकाकरण करवाने वाला व्यक्ति टीकाकरण स्थल पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकता है व ऑनलाइन पहले से पंजीकरण करवा कर टीकाकरण की अप्वाइंटमेंट बुक कर सकता है। लाभार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए निम्नलिखित सात में से कोई भी एक फोटो पहचान पत्र का इस्तेमाल करना अनिवार्य है, इनमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पेंशन सर्टिफिकेट फोटो सहित, एनपीआर स्मार्ट कार्ड शामिल हैं।
प्राइवेट में देना होगा शुल्क, सरकारी में होगा निशुल्क
सीएमओ ने बताया कि सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ यह सुविधा गैर सरकारी संस्थानों पर भी उपलब्ध होगी। सरकारी संस्थानों पर इस सुविधा के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा व गैर सरकारी संस्थानों में निर्धारित शुल्क देना होगा।

16733 लाभार्थियों को लग चुका है टीका
अब तक जिला करनाल में 16733 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है। सप्ताह में चार दिन टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि करनाल में टीकाकरण का कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। इसके अंतर्गत उपायुक्त करनाल और सिविल सर्जन करनाल की अगुवाई में सभी प्रमुख अधिकारी टीकाकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed