फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two died due to corona, 208 new infected

कोरोना से दो की मौत, 208 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
two died due to corona, 208 new infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को जहां 208 नए संक्रमित मिले वहीं दो मरीजों की जान चली गई। अब तक 574 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। सोमवार को 343 मरीज ठीक हो गए हैं। ऐसे में अभी तक कोरोना के 2608 सक्रिय केस हैं।
सीएमओ डॉ. योगेश के अनुसार 67 वर्षीय सेक्टर-13 निवासी महिला को सीने में दर्द होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 29 दिसंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर वहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद 20 जनवरी को एक प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस के लिए कोरोना का सैंपल लिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डायलिसिस के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। लेकिन 23 जनवरी को उनकी मौत हो गई। वहीं 48 वर्षीय आरके पुरम निवासी व्यक्ति को पेट दर्द और खिंचाव की शिकायत पर 17 जनवरी को चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल कराया था। 23 जनवरी को उनकी मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 1431 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 679633 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 46104 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 42922 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

डॉक्टर, वकील, पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव
डॉक्टर भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। नए कोरोना संक्रमितों में दो डॉक्टर भी शामिल हैं। इससे अलग पुलिस कर्मी, वकील, एंबुलेंस चालक, आशा वर्कर, एएनएम सहित अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं सात विद्यार्थी, आठ अध्यापक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2150223 को लग चुकी डोज
कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। अब तक 2150223 डोज लोगों को लग चुकी है। इनमें 1246151 पहली डोज, 898452 दूसरी डोज, 5620 बूस्टर डोज शामिल हैं। वहीं 15-17 आयु वर्ग के 56814 किशोर-किशोरियों को भी पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed