फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two died by corona, 157 new case arrived

महिला पुरुष कोरोना पॉजिटिव दो की मौत, 157 मिले केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
two died by corona, 157 new case arrived
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव दो और की मौत हो गई जिनमें एक रमाना निवासी 60 वर्षीय महिला और सेक्टर 4 निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। सेक्टर 4 निवासी व्यक्ति की मौत पंचकूला के प्राइवेट अस्पताल में हुई है। वहीं कोरोना के 157 नए केस आए हैं जिसमें मधुबन फॉरेंसिक लैब के असिस्टेंट डायरेक्टर, 2 स्टाफ नर्स, 2 पुलिस कर्मचारी, बिजली निगम के जेई, दो टीचर, एक रिटायर्ड डॉक्टर सहित विद्यार्थी व महिलाएं भी शामिल हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 50036 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए इनमें 46067 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2927 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 33 मरीजों की मौत हो चुकी है, 909 एक्टिव हैं तथा 1985 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। सोमवार को आए 157 केसों में 20 एंटीजेन टेस्ट तथा 137 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। सोमवार को 74 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर आए केस
कोरोना के सबसे ज्यादा 26 केस गंजोगडी गांव में मिले हैं। चौगामा में चार, सेक्टर 13 में सात, रामनगर में 6, सेक्टर 6 में 4, प्रेम नगर में 2, सेक्टर 7 में 2, सेक्टर 4 में चार, माल रोड पर दो, सेक्टर 16 में चार, वसंत विहार में तीन, मोती नगर में 2, अशोकनगर में दो, शेखपुरा गांव में 2, मॉडल टाउन में तीन, सेक्टर 12 में पांच, सैनी मोहल्ले में 3, सीएचडी सिटी में तीन, रमाना रामानी, निसिंग, रघु विहार काछवा, सेक्टर 29 सेक्टर 5, कलंदरी गेट, अर्जुन नगर, शक्ति कॉलोनी डीसी कॉलोनी, प्रीतम नगर, मधुबन, श्याम नगर, धोबी मोहल्ला, मंगल कॉलोनी, घरौंडा, तरावड़ी, सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना के केस मिले है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed