{"_id":"5f05b0f78ebc3e639745abb0","slug":"two-died-and-6-injured-in-a-road-accident46","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए गए थे पंजाब, घर वापस लौटते हुए ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए गए थे पंजाब, घर वापस लौटते हुए ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 6 लोग घायल
विज्ञापन
मृतक मोहित
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। मेरठ रोड पर देर रात नगला चौक के समीप एक ट्रक ने टेंपो को सीधी टक्कर मार दी टेंपो में 8 लोग सवार थे जो कि पंजाब के लुधियाना से वापस अपने घर यूपी के जिला शामली गांव भाटू खेड़ी लौट रहे थे। इस हादसे में टेंपो सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये सभी रोजगार के लिए पंजाब गए हुए थे। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव भाटू खेड़ी निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके गांव के सुनील उम्र 24 वर्ष मोहित उम्र 23 वर्ष कार्तिक, कपिल, पंकज, रजनीश,तरिष्पाल,अंशुल आदि व्यक्ति टेंपो में सवार होकर सोमवार को पंजाब के लुधियाना में काम देखने के लिए गए थे वहां उन्हें काम पसंद नहीं आया इसलिए वह घर वापस लौट रहे थे जब वह देर रात करीब 1:00 बजे मेरठ रोड पर नगला चौक के समीप पहुंचे तो यूपी की ओर से आ रहे ट्रक ने उनके टेंपो को सीधी टक्कर मार दी। टेंपो सुनील चला रहा था। सुनील और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घायलो का अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA