फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two defeat corona in karnal

करनाल में दो ने दी कोरोना को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
two defeat corona in karnal
जिले के लिए राहत की खबर है कि अब पृथ्वी विहार निवासी 53 साल के सब्जी विक्रेता और सेक्टर-7 निवासी पानीपत में काम करने वाले युवक ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। शाहाबाद स्थित आदेश अस्पताल से सब्जी वितरक और खानपुर मेडिकल कालेज से युवक को छुट्टी दे दी गई है और वह अपने घर पहुंच गए हैं। बता दें कि करनाल में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या अब सात हो गई है। इससे पहले पांच मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं। राहत की बात ये है कि अब पृथ्वी विहार, रामनगर और सेक्टर के एरिया कोरोना नेगेटिव हैं। तीनों पाजिटिव केसों के परिजनों और आसपास के लोगों के सैंपल कराए गए थे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में एक बार फिर से करनाल में कोरोना की चेन टूट गई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मालूम हो कि चार मई को दिल्ली से लौटे रामनगर निवासी एक युवक और पृथ्वी विहार निवासी रामपाल को कोरोना पाजिटिव पाया गया था। शुक्रवार दोपहर को दोबारा से टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा गांव रसीन में किसान का बेटा, ब्रिचपुर निवासी युवक, दो नर्स और एक डाक्टर कोरोना से जंग जीतकर वापस घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

नांदेड़ से लौटे पांच सदस्यों की रिपोर्ट आज
नांदेड़ साहिब से लौटे पखाना के पांच सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट शनिवार को आएगी, अगर इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो इनको भी छुट्टी दे दी जाएगी। इस समय करनाल में कोरोना के एक्टिव केस 10 हैं। ऐसे अगर आज पांचों की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो इसकी संख्या पांच रह जाएगी।
विज्ञापन

एक बार घबरा गया था, लेकिन डाक्टरों ने हौसला दिया
अमर उजाला से बातचीत में पृथ्वी विहार निवासी रामपाल ने बताया कि जैसे ही उसको पता लगा कि वह कोरोना पाजिटिव है, तो वह घबरा गया था। उसे कल्पना चावला के बाद आदेश मेडिकल कालेज ले जाया गया। क्योंकि वह कमरे में अकेले थे, इसलिए कुछ डर लगा, लेकिन वहां के डाक्टरों ने उसका न केवल ध्यान रखा, बल्कि हौसला भी बढ़ाया। इसी हौसले के दम पर आज वह ठीक होकर अपने घर आ गया है। जिलेभर के लोगों से रामपाल ने आह्वान किया कि वे सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और खुद को कोरोना से बचाएं, अगर किसी को कोरोना हो भी जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हौसले के साथ कोरोना से जीता जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ बोले-डरें नहीं, सावधानी बरतें
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा का कहना है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतने की है। जिले में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़ रही है, यह बहुत ही अच्छी बात है। जिले में कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 3356 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3263 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है और 76 की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed