फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two dead including policeman in accident

अलग अलग सड़क हादसों में बीबीपुर जाटान के दो ग्रामीणों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two dead including policeman in accident
कस्बे में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में गांव बीबीपुर जाटान के दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इसमें से एक युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही था और वह घर आया हुआ था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार बीबीपुर जाटान गांव का 32 वर्षीय प्रवीन मोटरसाइकिल पर करनाल से अपने गांव की ओर आ रहा था, जिसे समौरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीन दिल्ली पुलिस में था और अपने घर आया हुआ था। शनिवार को वह अपने निजी काम से करनाल गया था। गांव में आते समय वह हादसे का शिकार हो गया। दूसरी ओर गांव का ही रहने वाला 42 वर्षीय महिंद्र सिंह देर शाम अपने खेतों से गांव की तरफ आ रहा था। जैसे ही गांव में पहुंचा तो बीसी चौपाल के पास उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिस कारण महिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी मोहन लाल का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed