{"_id":"577e989a4f1c1be6567fac59","slug":"two-dead-in-road-accident-karnal-road-accident-seven-injured-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पहले हादसे में गांव काछवा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के नजदीक बुधवार देर रात को दो कारों की टक्कर में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जसप्रीत निवासी प्रेम नगर ने बताया कि उसका पिता बुट्टा सिंह (56), उसकी माता जगिंद्र कौर (55) व भाई अमनदीप सिंह (27) कार में सवार होकर पटियाला से करनाल आ रहे थे।
विज्ञापन
इन्हें काछवा के सत्संग घर के पास करनाल की ओर से तेज गति से आ रहे कार चालक सूरज पांडेय वासी कुरुक्षेत्र ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान बुट्टा सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे हादसे में मेरठ रोड स्थित अंधेड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वीरवार सुबह बाइक सवार लोकेश (25) वासी जैनपुर कैराना की मौत हो गई। युवक नगला चौक पर एग्रो फैक्टरी में मजदूरी का काम करता था। तीसरे हादसे में कैंटर की टक्कर लगने से तीन बाइक सवार सुल्तान (23), मोहन (24) और राजेश (30) वासी गुहाना गढी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वह ठेके पर जामुन तोड़ने का काम करते हैं। वह वीरवार को जामुन तोड़ने के लिए मधुबन जा रहे थे। उनको पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने टक्कर मार दी।
चौथे सड़क हादसे में इंद्री रोड स्थित दरड़ गांव के समीप कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई। दरड़ वासी जोगिंद्र और पत्नी को लेकर करनाल की तरफ आ रहे थे। कार का संतुलन बिगड़ने पर बाइक सवार चपेट में आ गए और जोगिंद्र और इसकी पत्नी घायल हो गई। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अलग-अलग हादसों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।