{"_id":"66356098dc0ecd32380aba94","slug":"two-couples-beat-up-a-young-man-due-to-rivalry-karnal-news-c-18-knl1008-381240-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रंजिश में दो दंपतियों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रंजिश में दो दंपतियों ने युवक को पीटा
Sat, 04 May 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 04 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। पुरानी रंजिश के चलते दो दंपतियों ने मिलकर एक युवक का बीच रास्ता रोककर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुंजपुरा निवासी अमित कुमार ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो मई को वह अपने खेतों से तुड़ी बनवाकर ट्रैक्टर-ट्राली से मंदिर के पास खाली करने आया था। वहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसका रास्ता रोका। आरोपी जसबीर, उसकी पत्नी, रामकुमार व उसकी पत्नी ने उसके साथ पहले गाली-गलौच की।
गाली-गलौच की सूचना मिलने पर उसकी मां मौके पर आई तो चारों आरोपियों ने उसके मां के साथ भी गाली-गलौच की। उसके बाद जसबीर का लड़का लव ट्रैक्टर लेकर आया और उस पर चढ़ाने की कोशिश की। आरोपियों ने उसकी लात-घूसों व लाठी से हमला कर दिया और उसके गुप्त अंगों पर लातें मारी। इस बीच उसे गुम चोटें आई हैं।