फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two brother died in raod a accident

कंटेनर पलटने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
two brother died in raod a accident
जीटी रोड पर रंबा मोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब 6 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मॉडर्न डेरी से काम खत्म कर घर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों पर अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। जिसमें दोनों की कंटेनर के नीचे दबने से मौत हो गई। तरावड़ी थाना पुलिस ने क्रेन की सहायता से कंटेनर को उठाकर दोनों भाइयों के शवों को निकाला। मृतक हिंमांशु और दीपक उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव धुंधा माजरा के रहने वाले थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के भाई विकास ने बताया कि करनाल के शामगढ़ स्थित मॉडर्न डेरी में उसका भाई हिमांशु (23) व चचेरा भाई दीपक (35) काम करते थे। वह भी इसी डेरी में काम करता है। सुबह 6 बजे उसके भाइयों की ड्यूटी खत्म हो गई थी तो वह बाइक पर गांव धुंधा माजरा के लिए चले। जैसे ही डेरी से बाहर निकले जीटी रोड पर अनियंत्रित कंटेनर उनकी बाइक के ऊपर पलट गया जिसके नीचे दबकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विकास ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र शर्मा भी इसी डेरी में काम करते थे। उसका भाई दो तीन महीने से डेरी में काम पर आया था। तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी सुखविंदर ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed