फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested with drugs worth lakhs of rupees

लाखों रुपये की नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with drugs worth lakhs of rupees
करनाल। पुलिस की स्पेशल यूनिट असंध की टीम ने मंगलवार को गांव खेड़ीसर्फली से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,14,820 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 428 नशीले इंजेक्शन व 50 एमटीपी किट बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब और उत्तर प्रदेश से नशीली दवाइयां लेकर आते थे।
विज्ञापन

एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आठ मार्च को उनकी टीम ढोल चौक पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि सुरेंद्र कुमार निवासी गांव रमाना रमानी (कैथल) गांव खेड़ीसर्फली में अपनी दवाइयों की दुकान से प्रतिबंधित नशे की दवाइयां बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर टीम ने वहां पहुंचकर दुकान पर छापा मारा और आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की दुकान के अंदर एक काले रंग का बैग रखा था। जिसमें ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम व एल्प्रेक्स की 32,220 गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए। उसके खिलाफ असंध थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से प्रतिबंधित नशे की दवाइयां, इंजेक्शन व एमटीपी किट बेचने का धंधा करता है। वह ये नशीली दवाइयां संदीप कुमार निवासी गांव बाल जट्टान, जिला पानीपत से खरीदकर लाता है। वह उसे नशीली दवाइयां, इंजेक्शन व एमटीपी किट सप्लाई करने आने वाला है। इसके बाद आरोपी संदीप को भी खेड़ीसर्फली बस अड्डे के पास से काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक बैग में से 82,600 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल, 428 इंजेक्शन व 50 एमटीपी किट बरामद की गई। दोनों आरोपियों से कुल 1,14,820 गोलियां व कैप्सूल, 428 इंजेक्शन व 50 एमटीपी किट बरामद की गई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नशीली दवाइयां, इंजेक्शन व एमटीपी किट आदि उत्तर प्रदेश के कैराना से एक व्यक्ति से सस्ते दाम पर खरीदकर लाते थे। वहीं पंजाब के विभिन्न जगहों से भी नशीली दवाइयां आदि खरीदकर लाने की बात का खुलासा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed