फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two accused arrested

घरौंडा में लूट के प्रयास के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested
हथियार के दम पर लूट का प्रयास करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 25 मार्च को भगवती टेलीकॉम पटेल मार्केट घरौंडा में दुकान मालिक सुभाष चंद गर्ग व उसके लड़के से तलवार, चाकू व पिस्तौल के बल पर मारपीट कर नकदी छीनने का प्रयास किया गया था। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपियों को काबू किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घरौंडा में लूट के प्रयास के मामले की जांच सीआईए 1 करनाल को सौंपी गई थी। 9 अप्रैल को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी निकेतन निवासी कालरम सहित दो आरोपी लक्ष्य निवासी कैरवाली व विकास निवासी पानीपत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक तलवार भी बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने दो साथी अंकुर व अमित निवासी गांव कालरम के नाम का खुलासा किया था। 13 अप्रैल को दोनों आरोपियों को मेरठ चौक करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक कार होंडा अमेज, एक कमानीदार चाकू व एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी निकेतन के कहने पर उसके बनाए प्लान के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया गया था, क्योंकि आरोपी निकेतन उपरोक्त दुकान पर काम करता था जिसके कारण उसे पता था किस समय दुकान पर कितनी नकदी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed