फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested for stealing cash and gold jewellery

Karnal News: नकदी व सोने के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing cash and gold jewellery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-16 में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों विकास नगर निवासी पंकज और ब्रह्म नगर राजीव काॅलोनी निवासी मोहित को फरीदाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है।
सीआईए एक प्रभारी संदीप मंढ़ान ने बताया कि पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दाैरान आरोपियों से सोने के आभूषणों सहित वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करके गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

24 फरवरी को सेक्टर-16 निवासी तरुण अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुबह 8:30 बजे दिल्ली रोहिणी कोर्ट के लिए निकले थे। अगले दिन 1:45 बजे घर वापस पहुंचे तो घर का सारा समान बिखरा पाया। घर से दो लाख रुपये, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, 5-6 सोने की अंगूठियां और कुछ चांदी का समान और लैपटाॅप चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि इसके अलावा घर से उनकी रिवाल्वर भी गायब थी। सीसीटीवी में दो चोर घर से सामान चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीआईए एक की टीम ने आरोपी पंकज और मोहित को गिरफ्तार किया। दोनों पहले ही अन्य मामले में फरीदाबाद जेल में बंद थे।
दोनों को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed