फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested for snatching mobile

मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching mobile
सीआईए वन की टीम ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अशीष कादयान निवासी सेक्टर आठ जिला करनाल ने एक जून को शिकायत दी थी कि वह नई दिल्ली से सिंचाई विभाग में नौकरी करता है और एक जून को दिल्ली से आते समय नमस्ते चौक करनाल पर उतर गया था।
विज्ञापन

रात करीब 9.15 बजे जब उसने अपने घर पर फोन करने के लिए अपनी जेब से अपना मोबाइल फोन निकाला तो एक मोटर साइकिल पर सवार कुछ अज्ञात लड़के आए और पूरी स्पीड में उससे उसका मोबाइल फोन छीनकर मेरठ चौक की तरफ भाग गए। इसके बाद मामले की जांच करते हुए हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सीआईए-वन ने आरोपी विकास उर्फ बगीरा निवासी दयालपुरा गेट करनाल हाल हनुमान गली करनाल व सोनू निवासी गली नंबर-तीन ब्रह्म नगर हंसी रोड करनाल को विश्वसनीय सूचना पर गौशाला रोड करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए चोरी व स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विकास के खिलाफ पहले भी चोरी व स्नैचिंग के करीब 7 मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। जिस पर आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल व छीने गए मोबाइल को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed