{"_id":"6546983bd7f90268890b95d8","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-mobile-from-student-na-news-c-246-1-sknl1023-8646-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्रा से मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्रा से मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-टू की टीम ने छात्रा से मारपीट कर मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सीआईए इंचार्ज अनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर सवार होकर ककड़ौनी गांव के पास वारदात की फिराक में अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी ली तो उनके पास से कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उनकी पहचान पंजाब के जिला मोहाली के गांव झरमडी निवासी राहुल व अमनदीप के नाम से हुई।
इंचार्ज ने बताया कि सैदपुर गांव निवासी छात्रा तीन अक्तूबर को साढौरा बस स्टैंड पर उतर कर पैदल अपने घर जा रही थी। दोनों आरोपी बाइक पर उसके पास आए और उस पर अवैध हथियार तान कर मारपीट की। यह वारदात नकटी नदी के पास हुई। आरोपी युवती से मारपीट कर और उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे।