फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested for robbing a pistol

पिस्तौल दिखाकर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing a pistol
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीआईए असंध टीम ने 21 अगस्त को घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर नकदी छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट में प्रयोग की गई बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया है। असंध निवासी ओमप्रकाश गर्ग ने 21 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह शाम आठ बजे राजौंद से असंध अपने घर आया तो उसे घर के अंदर दो अनजान व्यक्ति दिखे। जब तक कुछ समझ पाता दोनों ने उसे पकड़ लिया और पिस्तौल दिखाकर 84 हजार रुपये छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। विवेचना अधिकारी अजय कुमार (सीआईए असंध) ने बताया कि इस मामले में जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर गांव बीर बांगडा थाना राजौंद जिला कैथल निवासी मोहनलाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की हई एक मोटरसाइकिल, 15 हजार रुपये व एक मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उसके साथ एक आरोपी मोहन निवासी भटाना (सोनीपत) भी शामिल था। सीआईए असंध की टीम ने मोहन को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे सफीदों जिला जींद से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल, तीन जीवित कारतूस व तीन हजार रुपये बरामद किए गए। उसने बताया कि वह ओमप्रकाश के घर के पास मोटरसाइकिल से अपने दोनों साथियों के साथ पहुंचा था। वह बाहर खड़ा रहा और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed