फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck collides with bike, three-year-old girl dies

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, three-year-old girl dies
करनाल। कैथल रोड पर शिव कॉलोनी के सामने ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और उसके अभिभावक चोटिल हो गए। गांव बीबीपुर हटीया जिला शामली यूपी निवासी अरजीव सिंह ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। अमनदीप तीन और नमनदीप डेढ़ साल का है। उसकी बहन की सास की मौत होने पर वह 10 अक्तूबर को पत्नी व दोनों बेटियों के साथ बाइक पर असंध जा रहा था। शिव कॉलोनी में कैथल रोड पर एक ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने पर वह और उसकी पत्नी व छोटी बेटी सड़क की दूसरी तरफ गिर गए और बड़ी बेटी अमनदीप सड़क पर गिर गई जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। राहगीर उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed