फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tried to molest a teenager, defecated in mouth and electrocuted him

Karnal News: किशोर से कुकर्म की कोशिश, मुंह में शौच कर लगाया करंट

Sun, 28 Jan 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Tried to molest a teenager, defecated in mouth and electrocuted him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एक किशोर का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले मारपीट की और उसके मुंह में शौच किया। इतना ही नहीं किशोर को बिजली का करंट भी लगाया गया।

हालत बिगड़ने पर किशोर को परिजनों ने पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले आरोपियों ने किशोर की पैंट उतारकर वीडियो बनाया था। इसका परिवार के लोगों ने विरोध किया था। उस समय तो मामला निपट गया था, मगर आरोपियों ने रंजिश रखते हुए किशोर के साथ फिर से गलत काम किया।
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को उनका 15 वर्षीय बेटा घर के पास खेल रहा था। इसके बाद गांव के ही फौजी अजय और ब्लॉक समिति निसिंग के पूर्व वाइस चेयरमैन बिल्लू उनके बेटे को गाड़ी में डालकर खेतों में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेटे के साथ पहले मारपीट की। बाद में उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। आरोपियों ने उनके बेटे के मुंह में शौच भी किया। किसी को नहीं बताने की बात कहकर करंट लगाकर डराया। इसके बाद आरोपियों ने गंभीर हालत में बेटे को गांव के पास नहर के पुल के पास छोड़ दिया।


ग्रामीणों ने गंभीर हालत में किशोर को नहर के पास पड़े हुए देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। बाद में किशोर ने परिजनों को आपबीती बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed