{"_id":"61bcf6ce1d4e4a0870358d9b","slug":"transporters-blocked-the-road-karnal-news-knl931088137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर्स ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर्स ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
ट्रकों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते संचालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले को एनसीआर से बाहर करने, ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रोक लगाने और कर में बढ़ोतरी न करने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन करनाल शाखा ने शुक्रवार को वाहनों का संचालन ठप रखा। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। मांगें नहीं मानने पर उन्होंने चंडीगढ़ में विधानसभा घेराव का ऐलान किया, जिसमें हरियाणा के साथ ही पंजाब के ट्रांसपोर्टर्स भी शामिल होंगे।
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित नरवाल की अगुवाई में सेक्टर-4 ट्रांसपोर्ट नगर में जिलेभर के ट्रांसपोर्टर एकत्रित हुए। इससे पहले सुबह पूरे हरियाणा में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ट्रकों का चक्का जाम रखा गया। मोहित नरवाल ने कहा कि आरटीओ और डीटीओ विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से बड़ी ट्रालियों में जमकर ओवरलोडिंग कराई जा रही है। इसे तत्काल रोका जाना चाहिए, क्योंकि इससे ट्रांसपोर्ट कारोबार खत्म होने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना काल में टैक्स माफ किया गया था, छूट दी गई थी लेकिन दो दिसंबर से छूट को खत्म कर दिया गया है, अब माफी के दिनों का भी टैक्स वसूला जा रहा है, जो गलत है। वहीं 10 साल पुराने वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने से ट्रांसपोर्टर्स को परेशानी हो रही है, इसलिए करनाल जिले को एनसीआर से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने ट्रांसपोर्टर्स का आह्वान किया कि वे 20 दिसंबर को चंडीगढ़ पहुंचकर विधान सभा के घेराव को सफल बनाएं। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव हरदीप सिंह, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजेश चौधरी, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष विकास जोगी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बधानी आदि शामिल रहे।