फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Transformer thieves are not curbed

ट्रांसफार्मर चोरों पर अंकुश नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Transformer thieves are not curbed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह पुलिस विभाग, उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम और किसानों के लिए सिरदर्द बने हैं। नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक छह महीने में जिले में 379 ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं हुई। जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
नवंबर 2021 में 53, दिसंबर में 54, जनवरी 2022 में 61, फरवरी में 23, मार्च में 66 व अप्रैल में 122 ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं हुई हैं। इनके संदर्भ में विद्युत निगम की ओर से पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबे की क्वाइल चोरी कर खाली खोल को फेंकने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से एचडीवीएस (हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन) अपना ट्रांसफार्मर योजना के तहत किसानों के खेतों में प्रत्येक ट्यूबवेल पर अलग ट्रांसफार्मर रखा गया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि ट्यूबवेल चलाने के लिए अच्छा वोल्टेज मिले और नुकसान न हो। यह कार्य वर्ष 2010 तक पूर्ण हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ट्रांसफार्मर चोरी का सिलसिला शुरू हुआ। ट्रांसफार्मर के अंदर से कीमती क्वाइल चोरी करके खाली खोल को खेतों में फेंककर चोर फरार हो जाते हैं। विद्युत निगम ने नया तरीका अपनाया और कॉपर की जगह एल्युमीनियम की क्वाइल डालनी शुरू की ताकि चोरी न हो।
सिंचाई बिना फसलों को होता है नुकसान
जिले में करीब 73 हजार 648 ट्यूबवेल कनेक्शन हैं। ट्रांसफार्मर चोरी का हर्जाना किसान को भी भुगतना पड़ता है। उसकी फसलें सूखती हैं और नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए विद्युत निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। नया ट्रांसफार्मर रखने की एवज में किसान को भी 20 प्रतिशत खर्च देना पड़ता है। यमुना बेल्ट के किसानों के ट्यूबवेल की मोटरें व तार भी चोर नहीं छोड़ रहे। जिस कारण कई गांवों के किसान रात को पहरा दे रहे हैं। - बहादुर सिंह मेहला, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, भाकियू।

ट्रांसफार्मर से सामान चोरी के मामले रोकने के लिए पुलिस सजग है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर गहन जांच की जाती है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह की पहचान हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed