फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Transformer thief gang busted, six accused arrested

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Transformer thief gang busted, six accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले दो गिरोह के सदस्यों को पुलिस की एंटी कैटल थेफ्ट टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में इन दोनों गिरोह के तीन-तीन सदस्य शामिल हैं। आरोपियों ने इंद्री थाना क्षेत्र में 44 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक, ट्रांसफार्मर खोलने के औजार व कुल 15.9 किलोग्राम तांबे की क्वॉइल व लोहे की पत्ती बरामद की है।
एंटी कैटल थेफ्ट के एएसआई प्रवीन के नेतृत्व में टीम ने पहले गिरोह के तीन आरोपी कमलदीप, योगेश व योगेश उर्फ महंगा निवासी गांव घिसरपड़ी नौरता थाना इंद्री को गौरगढ़ के पास से व दूसरे गिरोह के तीन आरोपी अक्षय कुमार, विजय व संदीप निवासी गांव घिसरपड़ी नौरता थाना इंद्री को खेेड़ी मान सिंह अड्डे के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी एक ही गांव के हैं, लेकिन दो अलग-अलग गिरोह बनाकर थाना इंद्री एरिया से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एक अन्य आरोपी जो फरार चल रहा है, दोनों गिरोह में मिलकर काम करता है। खुलासा हुआ कि आरोपी दिन के समय खेतों में ट्रांसफार्मरों की रेकी करते थे और उन ट्रांसफार्मरों में भी आरोपी कॉपर व एल्यूमिनियम के क्वाइल वाले ट्रांसफार्मरों की पहचान करते थे। आरोपी इन वारदातों को ज्यादातर रात 11 बजे से दो बजे के बीच अंजाम देते थे। पूछताछ में पहले गिरोह से थाना इंद्री एरिया से वर्ष 2022 के दौरान 23 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा हुआ। दूसरे गिरोह से 2022 के दौरान ही थाना इंद्री एरिया से 21 वारदातों को अंजाम का खुलासा हुआ। दोनों गिरोह द्वारा थाना इन्द्री एरिया से 44 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी अपनी-अपनी बाइकों पर चिन्हित किए गए ट्रांसफार्मरों के पास जाते थे। ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर पहले खंभे की बिजली काटने के लिए लाइट काटने वाली ग्रिप को नीचे गिरा बिजली सप्लाई बंद कर देते थे। फिर इनमें एक आरोपी खंभे पर चढ़कर औजारों की मदद से ट्रांसफार्मर को खंभे से खोलकर नीचे गिरा देता था और ट्रांसफार्मर नीचे गिरने के बाद आरोपी ट्रांसफार्मर के सारे नट बोल्ट खोलकर उसका तेल जमीन पर गिराकर उसमें से तांबा क्वाइल व लोहे की पत्तियों को एक कट्टे में भरकर बाइक पर रख फरार हो जाते थे। तांबा क्वाइल व लोहे की पत्तियों को फेरी लगाने वाले कबाड़ी को सस्ते दाम पर बेच देते थे। रुपयों से आरोपी स्मैक व शराब आदी खरीदकर नशा करते थे। एक मामले में आरोपी कमलदीप वाले गिरोह से एक बाइक, ट्रांसफार्मर खोलने के लिए प्रयोग किए गए औजार, ट्रांसफार्मर की लोहे की पत्तियां, 7.7 किलो तांबा क्वाइल बरामद की गई। दूसरे मामले में आरोपी अक्षय वाले गिरोह के कब्जे से एक बाइक, ट्रांसफार्मर खोलने के लिए प्रयोग किए गए औजार, ट्रांसफार्मर की लोहे की पत्तियां, 8.2 किलो तांबा क्वाइल बरामद की गई। टीम में इंचार्ज एएसआई प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही राजेश कुमार, मुख्य सिपाही सतेंद्र कुमार, मुख्य सिपाही राजीव संधू साइबर एक्सपर्ट, सिपाही सोनू, सिपाही अजय कुमार, चालक सिपाही प्रदीप व चालक सिपाही अजय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed