फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Traitors in the party room will not: Chautala, Kurukshetra

गद्दारों को पार्टी में नहीं मिलेगी जगह : चौटाला

Sun, 19 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 19 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Traitors in the party room will not: Chautala, Kurukshetra
गद्दारों को पार्टी में नहीं मिलेगी जगह : चौटाला - फोटो : अमर उजाला
 सारे भाइयां नै राम राम, घर में सब बढ़िया है ना भाइयो, किसी को कोई परेशानी तो नहीं। अपने पुराने अंदाज में इस तरह इनेलो कार्यकर्ताओं से हाल चाल पूछ कर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पुराने दिनों को ताजा कर दिया। हालांकि, पिछले दिनों इनेलो को छोड़ने वालों के प्रति खासी नाराजगी और दर्द भी दिखा। चौटाला ने साफ कहा कि इनेलो में भी कुछ स्वार्थी लोग थे, जिन्होंने दुख की घड़ी में पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। अब जब आने वाले समय में इनेलो सत्ता में आएगा तो ये गद्दार दोबारा दामन थामने का प्रयास करेंगे, लेकिन कोई भी कार्यकर्ता इनकी सिफारिश लेकर मेरे पास न आए। इन गद्दारों को दोबारा इनेलो में कोई जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


चौटाला शनिवार को असंध में इनेलो के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। कई वर्षों बाद असंध पहुंचने पर उनकी एक झलक पाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में होड़ सी मच गई। पार्टी सुप्रीमो का राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा व जिलाध्यक्ष राणा यशवीर कुक्कु व हलकाध्यक्ष धर्मबीर पाढा  व सतीश बल्हारा ने फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा पार्टी व उसके नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। अब जब भी उनकी सरकार आएगी तो कई नेताओं को वहां भेजा जाएगा, जहां आजकल वे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जो वायदे किए थे, उनका ध्यान उस तरफ बिल्कुल नहीं है। भाजपा बेटी बचाव व स्वच्छता अभियान में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी कर जनता को परेशान किया। इससे व्यापारियों व दुकानदारों का व्यापार ठप किया गया। इसलिए आज पूरी जनता भाजपा के खिलाफ है। इसलिए आने वाला राज प्रदेश में इनेलो का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा असली डॉक्टर जनता है : चौटाला
ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बेशक इलाज करवाने के लिए पैरोल पर बाहर आए हैं, लेकिन उनका असली डॉक्टर जनता है। जनता में उत्साह देखकर उनका सारा दुख दर्द गायब हो जाता है और वे खुद स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वे जेल के अनुरूप खुद को ढाल चुके हैं।


कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के पास जाकर उनके दुख तकलीफों को जानें और समाधान करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि दुनिया कहती है कि इनेलो का संगठन विश्व में सबसे मजबूत है और आज प्रदेश में कार्यकर्ताओं के अंदर बरकरार जोश को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने इस बात को झूठा साबित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय उनका है बस जरूरत सही समय आने तक संगठित रहने की है। इस अवसर युवा इनेलो नेता नरेंद्र सिंधड़, नवजोत जलमाना, हरिसिंह संधू, नरेश रंगरूटीखेड़ा, फूल सिंह मंजूरा, रकपाल राणा, भोपाल राणा, दर्शन राणा, बबलू जाणी, सरदूल जलमाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed