फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains are constantly delayed, causing inconvenience to passengers.

Karnal News: लगातार देरी से आ रही ट्रेनें, यात्रियों को हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Trains are constantly delayed, causing inconvenience to passengers.
करनाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली अंबाला ट्रैक पर बढ़ते दबाव और संचालन में आ रही दिक्कतों का खामियाजा रोजाना यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को एक बार फिर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

मालवा एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से शाम 7:30 बजे करनाल पहुंची। नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन भी एक घंटे की देरी से सुबह 11:35 बजे आई। फाजिल्का एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस और जम्मू-तवी एक्सप्रेस भी करीब पौन घंटे की देरी से आईं। पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस और शान-ए-पंजाब भी आधा-आधा घंटा की देरी से आईं।
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों सौवर, हरीश, अक्षय, सुमित ने बताया कि लगातार ट्रेनों का समय बिगड़ना उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। कई बार उनकी आगे की कनेक्टिंग ट्रेन या बस छूट जाती है। ऑफिस, व्यापारिक मीटिंग और पारिवारिक कार्यक्रमों में देर से पहुंचने पर उनका शेड्यूल बिगड़ जाता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अधिक ट्रैफिक और तकनीकी कारणों से ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित हो रही है। हालांकि स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed