फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Training on modern dairy management given to youth

Karnal News: युवाओं को दिया आधुनिक डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Training on modern dairy management given to youth
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमैंट हैदराबाद की ओर से मंगलवार को माल रोड स्थित डॉ. हैरी डेयरी सेंटर के सभागार में युवाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर योजना के तहत आधुनिक डेयरी प्रबंधन विषय पर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व पंजाब से करीब 50 युवा भाग ले रहे हैं। पहले दिन उन्नत नस्ल के पशुओं का चयन, वैज्ञानिक तरीके से डेयरी प्रबंधन, शुद्ध दुग्ध उत्पादन और दूध की मार्केटिंग स्वयं करने जैसे बिंदुओं पर जानकारी दी गई। एनडीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार गुप्ता, एनिमल लाइवस्टोक ब्रीडिंग के पूर्व प्रधान डॉ. महेन्द्र सिंह और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमैंट हैदराबाद की सलाहकार डॉ. भावांजलि ने युवाओं को डेयरी व पशुपालन और कृषि से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। वैज्ञानिकों ने कहा कि पशुशाला का कुल खर्च निकालने के बाद प्रति लीटर दूध पर पशुपालक को बचत होनी चाहिए। मौके पर कोर्स निदेशक डॉ. हरीराम गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य आभा बंसल व संदीप कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed