{"_id":"62743a1ee5c3232c777cc6dc","slug":"train-halted-for-seven-minutes-after-hitting-a-moped-karnal-news-knl10721091","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोपेड टकराने पर सात मिनट रुकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोपेड टकराने पर सात मिनट रुकी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बसताड़ा के समीप रेल ट्रैक पार कर रहे व्यक्ति की मोपेड माता वैष्णो देवी कटरा जा रही ट्रेन नंबर 12477 से टकरा गई। ट्रेन चालक की नजर पड़ी तो उसने गाड़ी रोक दी और इसकी सूचना बजीदा रेलवे स्टेशन प्रभारी राजिंद्र सिंह को दी। ट्रेन करीब सात मिनट रुकने के बाद रवाना हुई। आरपीएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मोपेड कब्जे में लेकर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:40 बजे की है। रेलवे अंडरब्रिज के आसपास एक व्यक्ति अवैध रूप से लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान उसकी मोपेड नंबर एचआर60डी-0573 ट्रेन से टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में कर्मचारी जुटे हैं। उनकी नागरिकों से अपील है कि जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार न करें। रेलगाड़ियों की गति ज्यादा हो चुकी है।