{"_id":"61351f848ebc3e17183ee1f8","slug":"traffic-plan-made-for-vehicles-of-gt-road-karnal-news-knl822670102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड के वाहनों के लिए बनाई यातायात योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड के वाहनों के लिए बनाई यातायात योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात सितंबर को होने वाली किसानों की महापंचायत को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (जीटी रोड दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे) के वाहनों के लिए जिला प्रशासन ने यातायात योजना जारी की है। जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को पेप्सी पुल (पानीपत) से मुनक, वहां से असंध व मूनक से गगसीना, घोघड़ीपुर से करनाल के हांसी चौक, बाईपास पश्चिमी यमुना नहर से कर्ण लेक जीटी रोड 44 से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकाला जाएगा।
इसके अलावा हल्के वाहनों को मधुबन, दाहा, बजीदा, घोघड़ीपुर से हांसी चौक, बाईपास यमुना नहर कर्ण लेक जीटी रोड 44 से होते हुए चंडीगढ़ की ओर निकाला जाएगा।
उन्होंने यदि मार्ग में किसी प्रकार की कोई बाधा हो तो थाना प्रबंधक यातायात करनाल के मोबाइल नंबर 97299-90722 व इंचार्ज सिटी ट्रैफिक, करनाल के मोबाइल नंबर 97299-90723 पर संपर्क किया जा सकता है।
चंडीगढ़-दिल्ली के लिए ये रहेगा परिवर्तित मार्ग
उपायुक्त ने बताया कि सात सितंबर को चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को पिपली चौक (कुरुक्षेत्र) से लाडवा, इंद्री, ब्याना, नेवल, कुंजपुरा से नगला मेघा, मेरठ रोड से अमृतपुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौंडा से जीटी रोड 44 से होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा। इसके अतिरिक्त हल्के वाहनों को रंबा कट तरावड़ी से रंबा चौक इंद्री रोड से संगोहा, घीड़, बड़ागांव, नेवल, कुंजपुरा से नगला मेघा, मेरठ रोड से अमृतपुर खुर्द, कैरवाली तथा घरौंडा से जीटी रोड-44 से होते हुए दिल्ली की ओर निकाला जाएगा।