फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor parade taken out in support of demands

Karnal News: मांगों के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर परेड

Sun, 28 Jan 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Tractor parade taken out in support of demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/निसिंग/असंध। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने मांगों के समर्थन में ट्रैक्टर परेड निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर को सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर रामलीला मैदान में एकत्रित हुए और शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को मांगपत्र सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ ने भी किसानों की इस ट्रैक्टर परेड का समर्थन किया। इसके अलावा असंध व निसिंग में भी किसानों ने जोरदार ट्रैक्टर परेड निकाली।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकाली गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज तक न तो एमएसपी पर खरीद गारंटी का कानून बना पाई है और न ही किसान आंदोलन से जुड़े मुकदमों को वापस लिया गया है। उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला और न ही बिजली व पराली बिल का समाधान किया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर कांड में भी सरकार न्याय नहीं कर सकी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है। इसके साथ ही किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया दिया जा रहा है। किसान यूरिया लेने के लिए जाता है लेकिन उसे वहां पर नैनो यूरिया थमा दिया जाता है। किसी को नैनो यूरिया जबरन दिया गया तो इफ्को की दुकानों पर ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनो यूरिया को लेकर सरकार की मनमानी के खिलाफ एक ज्ञापन पर जिला उपायुक्त को सौंपा जाएगा। ट्रैक्टर परेड में शामिल किसानों ने कहा कि सरकार की तरफ से गुमराह किया जा रहा है और मांगों को नहीं माना जा रहा है। किसानों ने कहा कि जब दिल्ली में किसान आंदोलन समाप्त हुआ था और सरकार ने कुछ मांगे मानी थी। लेकिन उन मांगों को सरकार ने पूरा ही नहीं किया। इस मौके पर प्रेममचंद, भूपेंद्र सिंह लाडी, सुरेंद्र सिंह, शाम सिंह मान, सुरेंद्र सागवान, सुरेंद्र बैनीवाल व दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed