फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tomorrow four trains canceled, four partially canceled, many routes changed

कल चार ट्रेनें रद्द, चार आंशिक रूप से निरस्त, कई के रूट बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow four trains canceled, four partially canceled, many routes changed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली-अंबाला सेक्शन के बादली-होलंबी कलां और सोनीपत-सांदल कलां स्टेशनों के बीच पुल पर आरसीसी बॉक्स लगाने का कार्य किया जाएगा, जिस कारण 10 अप्रैल को चार-चार घंटे के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। उत्तर रेलवे नई दिल्ली मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इससे नौ व 10 अप्रैल को करीब 18 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी। जिसमें चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है, चार ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। चार ट्रेनों के मार्ग को बदला गया है। तीन रेलगाड़ियों के समय को पुनरनिर्धारित किया गया है। इनमें से अधिकांश रेलगाड़ियां करनाल से होकर गुजरतीं है, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

निरस्त रेलगाड़ियां
10 अप्रैल को चलने वाली 04449 नई दिल्ली—कुरुक्षेत्र स्पेशल और 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जं. स्पेशल
10 अप्रैल को चलने वाली 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
आंशिक रूप से निरस्त गाड़ियां
-10 अप्रैल को चलने वाली 14508 फाजिल्का-दिल्ली जं. एक्सप्रेस अपनी यात्रा अंबाला पर समाप्त करेगी।
-10 अप्रैल को चलने वाली 14507 दिल्ली जं.-फाजिल्का एक्सप्रेस अपनी यात्रा अंबाला से शुरू करेगी।
- ट्रेन संख्या 14507/14508 दिल्ली जं. व अंबाला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
इनका मार्ग बदला
10 अप्रैल को 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को बारास्ता अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा होकर चलेगी।
9 अप्रैल को 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस और 12715 नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को बारास्ता नई दिल्ली-दिल्ली जं.-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला होकर चलेगी।
विज्ञापन

9 अप्रैल को 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस को बारास्ता नई दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलेगी।
इन का समय पुनरनिर्धारित
10 अप्रैल को 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से चलेगी।
10 अप्रैल को 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस अपने निर्धरित समय से 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
10 अप्रैल को 12057 नई दिल्ली-ऊंना जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 70 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
इन ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया जाएगा
09 अप्रैल को 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस को मार्ग में 65 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
10 अप्रैल 22430 पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
10 अप्रैल को 12752 जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस को मार्ग में 25 मिनट रोक कर चलाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed