{"_id":"602597c08ebc3ee9054648ef","slug":"tiket-will-arrive-in-mahapanchyat-karnal-news-knl606594171","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 फरवरी को िकसान महापंचायत में आएंगे राकेश िटकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फरवरी को िकसान महापंचायत में आएंगे राकेश िटकैत
विज्ञापन
इंद्री कस्बे में 14 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचेंगे। किसानों ने 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। चार घंटे के लिए किसान रेल यातायात बंद करेंगे। इंद्री में 14 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों पर वीरवार को घरौंडा में भाकियू की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने बताया कि महापंचायत में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रत्नमान, प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के कई नेता पहुंचेंगे। बैठक में किसानों ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऐलान किया कि जब तक सरकार इन कानूनों को वापिस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप ढाबे पर पत्रकारों से बातचीत में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य मार्गों पर जाम के बाद अब रेल मार्गों को जाम करने की रणनीति तैयार कर ली गई है। 18 फरवरी को चार घंटे रेल रोको आंदोलन करेंगे।
कल डबकौली गांव में अभय चौटाला भी पहुंचेंगे
दूसरी ओर, इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के 13 फरवरी को डबकौली गांव में दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इनेलो प्रदेश संयोजक फूल सिंह मंजूरा ने कहा कि चौटाला ने कई बार विधानसभा में किसानों की मांग उठाई। किसी ने उनकी नहीं सुनी तो विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। चौटाला के त्यागपत्र के चलते किसानों ने हर जिले में किसान महापंचायत करके उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वहीं, 49वें दिन वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा व करनाल-जींद स्टेट हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर किसानों के धरने व टोल फ्री आंदोलन जारी रहा।